यहां भाजपा से निष्कासित पूर्व प्रदेश सचिव कर सकते हैं बड़ा खुलासा

img
करनाल, 20 सितम्बर यूपी किरण। कुछ महीनों पहले एक विवादित वीडियो के जरिए भाजपा के सचिव पद से निष्कासित किए गए पूर्व भाजपा नेता चंद्रप्रकाश कथूरिया सोमवार को मीडिया के सामने कुछ बड़ा खुलासा कर सकते हैं।
हालांकि ये साफ नहीं है कि वो क्या कहेंगे लेकिन समझा जाता है कि उनके वॉयरल वीडियो को लेकर वे बयान दे सकते हैं। वे बता सकते हैं कि किन लोगों ने उनके खिलाफ साजिश रची और पूरा मामला क्या था? इसके अलावा वे अपने अगले सियासी कदम की भी रणनीति का ऐलान कर सकते हैं।
चंद्रप्रकाश कथूरिया भाजपा के पूर्व जिला प्रधान रहने के साथ-साथ पूर्व प्रदेश सचिव रह चुके है। इतना ही नहीं वे करनाल विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुके हैं। पिछले दिनों उनका एक वीडियो वॉयरल हुआ था जिसमे वे एक मकान की छत्त से नीचे गिर गए थे। इस वीडियो एक महिला के साथ जोड़ कर भी दिखाया गया।
माना जाता है कि कथूरिया इस वीडियो प्रकरण पर सफाई दे सकते हैं। वैसे इन दिनों वे सोशल पर कथूरिया फिर से सक्रिय हो गए हैं। वे अपने समर्थकों से भी मुलाकात कर रहे हैं। कथूरिया का निशाना अपनी ही पार्टी के कुछ लोगों पर हो सकता है। जिन लोगों के साथ उनका छत्तीस का आंकड़ा रहा है उन पर कल निशाना साधे जाने की उम्मीद है।
Related News