यूपी के इस जिले में चरमराई चिकित्सा व्यवस्था, अस्पतालों ने खड़े किए हाथ, मची अफरा-तफरी

img
आगरा। जिले में ऑक्सीजन की कमी लगातार बनी हुई है। इस कमी के कारण कोरोना संक्रमितों के परिजन हताश होकर चिकित्सक, शासन-प्रशासन के साथ अपने ईस्टदेव को भी कोस रहे हैं।  प्रशासन की ओर से डिमांड के हिसाब से लगातार ऑक्सीजन की पूर्ति की जा रही है। लेकिन मरीजों की संख्या में बेहिसाब बढ़ोत्तरी से ऑक्सीजन की कमी लगातार बनी हुई है। बीती देर रात मथुरा रिफायनरी से ऑक्सीजन मंगाई गई है, जिसका वितरण शुरू है।
Lack of oxygen

तीमारदारों से ऑक्सीजन की व्यवस्था करने के लिए कहा

ऑक्सीजन की कमी से आगरा के निजी अस्पतालों की व्यवस्थाएं चरमरा गई है। अपेक्स हॉस्पीटल, गोयल सिटी हॉस्पीटल, पारस हॉस्पीटल, एसआर हॉस्पीटल में तीमारदारों से ऑक्सीजन की व्यवस्था करने के लिए कहा जा रहा है।
 शहर के रामबाग स्थित एपेक्स हॉस्पीटल में बीती देर रात ऑक्सीजन खत्म हो जाने के बाद तीमारदारों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने व्यवस्थाएं दुरूस्त कराने का आश्वासन दिया, तब जाकर लोगों ने जाम खोला। वहीं आगरा में मथुरा रिफायनरी से ऑक्सीजन पहुंची है। जिसका अस्पतालों में वितरण किया जा रहा है।

प्रशासन लगातार व्यवस्थाओं को बनाने में लगा हुआ-DM

 जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि प्रशासन लगातार व्यवस्थाओं को बनाने में लगा हुआ है। सभी को कोविड की गाइड लाइन का पालन करना चाहिए।
Related News