जबरदस्ती जनता से ये काम करवा रही थी फर्जी पुलिसकर्मी, हुई अरेस्ट

img

मध्य प्रदेश॥ राजधानी भोपाल से हाल ही में एक बड़ी खबर आई है। दरअसल यहां एक फेक लेडी पुलिस को अरेस्ट किया है। बताया जा रहा है फेक पुलिस बनकर लड़की लोगों को डराकर उनसे रुपया वसूलने का कार्य कर रही थी। जैसे ही इस बारे में पुलिस को सूचना मिली वैसे ही पड़ताल कर पुलिस ने फर्जी पुलिस अधिकारियों को अरेस्ट कर लिया।

इस प्रकरण में स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले की कंप्लेन करते हुए कहा था कि बीते दस दिनों से एक 22 वर्षीय युवती पुलिस की यूनिफॉर्म पहनकर इलाके के लोगों को डरा-धमका रही है। इस खबर के बारे में खबर मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और मौके पर पहुंचकर नकली पुलिसकर्मी को अरेस्ट कर लिया। बताया जा रहा है फर्जी महिला पुलिस अधिकारी सरकार के लॉकडाउन नियमों के नाम पर लोगों से रुपया वसूल रही थी।

वो रोजाना बाजार जल्दी बंद करवाने के नाम पर लोगों को डराकर उनसे पैसे ऐंठ रही थी। हालाँकि भोपाल में बाजार खोलने का समय सुबह 8 बजे से लेकर रात 11 बजे तक है, किंतु फेक पुलिसकर्मी जल्दी मार्केट बंद कराने की धमकी देती थी और उसके बदले में रुपया लेती थी। आखिर में इससे आहत होकर व्यापारियों ने पुलिस से इस मामले के बारे में कंप्लेन कर दी। कंप्लेन मिलते ही फर्जी पुलिस का राज सबके सामने आ गया।

Related News