पंजाब में इस दिन से किसानों का रेल रोको आंदोलन, 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें रद्द

img
चंडीगढ़, 23 सितम्बर यूपी किरण। पंजाब के किसानों ने 24 सितम्बर से 26 सितम्बर के बीच ट्रेन रोकने का ऐलान किया है। इसके मद्देनजर फिरोजपुर मंडल में इस अवधि में 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन रद्द किया गया है।
फिरोजपुर मंडल रेल प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने बताया कि  इस सम्बन्ध में आज  मंडल कार्यालय, फिरोजपुर में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें डिप्टी कमिश्नर  फिरोजपुर  गुरपाल सिंह चहल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजपुर  भूपिंदर सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक  सुखविंदर सिंह, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त  आशीष कुमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
उन्होंने बताया कि इस बैठक में रेल एवं यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया कि फिरोजपुर मंडल से चलने वाली सभी स्पेशल यात्री रेलगाड़ियों का संचालन 24 सितम्बर की सुबह 6 बजे से रद्द कर दिया गया है। मालगाड़ियों का संचालन परिस्थितियों के अनुसार किया जाएगा।

 

Related News