दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका- घर के बाहर सो रही थी 12 वर्षीय मासूम, सवेरे मिला अधजला शव

img

उत्तर प्रदेश. जनपद कानपुर से एक होश उड़ देने वाला मामला उजागर हुआ है। दरअसल कानपुर देहात में एक 12 वर्षीय मामसू का अधजला शव मिला है। शव को देखने के बाद लोगों की रूह कांप गई। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

rape

जानकारी के मुताबिक बच्ची रात को अपने घर के बाहर सो रही थी लेकिन सुबह वह गायब हो गई। प्रातःकाल उसे खोजने पर उसका शव घर से लगभग 200 कमी दूर बरामद किया गया है। बताया जा रहा है बच्ची के शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। इस दौरान एक चारपाई भी बरामद की गई है। बच्ची के परिवार ने बच्ची से दुष्कर्म का शक जताया है। ये वारदात मंगलपुर के जैतापुर में बीते बुधवार मध्य रात्रि हुई है।

इस मामले को लेकर किसान परिवार का कहना है कि, ‘बच्ची घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी। उसके पास में ही दूसरी चारपाई पर उसकी दादी सो रही थीं। जब वह सुबह सोकर उठे तो बच्ची वहां से गायब थी। ढूंढने पर घर से करीब 200 कमी दूर अमरूद के बगीचे में बच्ची का अधजला शव मिला।” अब पीड़ित परिवार ने उनकी बच्ची को दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाने का आरोप लगाया है।

उनका शक है कि हैवानों ने पहले तो बच्ची से दुष्कर्म किया और फिर पकड़े जाने के डर से उसे जिंदा जला दिया। बताया जा रहा है, ASP घनश्याम चौरसिया और फरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस ने गांव के खड़ंजा मार्ग से एक जली हुई चारपाई बरामद की है और पुलिस को यह शक है कि बच्ची को घर के बाहर से किडनैप कर इसी चापराई पर जलाने की कोशिश की गई है। इसी के साथ हत्यारों ने उसके शव को गार्डेन में फेंक दिया।

Related News