23 फरवरी 2020 राशिफल: इन राशि वालों की स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं

img

मेष राशि: शुक्र की परिवर्तन व्यावसायिक दृष्टि से उत्तम होगा। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।

वृष राशि: अज्ञात भय से मुक्ति मिलेगी। शुक्र और केतु की युति धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि कराएगी। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। विरोधियों का पतन होगा।

मिथुन राशि: आपकी राशि से शुक्र आठवें होगा जिस कारण शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में और अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है।

कर्क राशि: केतु और शुक्र की युति पारिवारिक जीवन को प्रभावित कर सकती है। सचेत रहने की आवश्यकता है। अपने स्वभाव में भी परिवर्तन करना हितकर होगा।

सिंह राशि: शुक्र और केतु की युति आपकी राशि से छठे होगा। किसी महिला के कारण तनाव मिल सकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी।

कन्या राशि: स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

तुला राशि: शुक्र और केतु की युति संतान की प्रगति में सहायक होगी। उसके दायित्व की पूर्ति में सफल होंगे। व्यावसायिक मामलों में व्यर्थ की उलझनें रहेंगी।

वृश्चिक राशि: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु राशि: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। केतु और शुक्र की युति मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी कराएगी।

मकर राशि: केतु और शुक्र की युति संतान के दायित्व की पूर्ति में सहायक होगा। अज्ञात भय पर नियंत्रण होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कुंभ राशि: आपकी राशि से बारहवें होगा केतु और शुक्र। कुछ पारिवारिक समस्याएं दे सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मीन राशि: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

Related News