23 फ़रवरी 2020 राशिफल: इन राशि वालों को आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी

img

मेष राशि: पारिवारिक समस्या को बुद्धि से निपटायें। भावुकता की स्थिति कष्टप्रद होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है।

वृष राशि: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन दांपत्य जीवन के प्रति सचेत रहें।

मिथुन राशि: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से परिवार का सहयोग मिलेगा। मांगलिक कार्य की दिशा में आशातीत सफलता मिलेगी।

कर्क राशि: गृह कार्य में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह राशि: चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

कन्या राशि: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। नौकरी या नए अनुबंध की दिशा में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा।

तुला राशि: राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति हो सकती है। शिक्षा प्रतियोगिता के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

धनु राशि: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

मकर राशि: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जीवनसाथी का उदारता पूर्वक सहयोग मिलेगा। संतान के लिए चिंतित रहेंगे।

कुंभ राशि: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बड़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

मीन राशि: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। भागदौड़ रहेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

Related News