उपेक्षित महसूस कर रहे सिंधिया ने ट्वीटर अकाउंट से भाजपा का नाम हटाया

img

पूर्व कंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों शांत नजर आ रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं हैं कि भाजपा में उनका उत्साह अब गायब हो चुका है। वह भाजपा में खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। उनके साथ भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस नेताओं तथा विधायकों को भी अपना भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है। यह भी चर्चा है कि सिंधिया ने अपने ट्वीटर अकाउंट से भाजपा हटा दिया है। यह काम उन्होंने कांग्रेस छोड़ने के पहले भी किया था।

 

उल्लेखनीय है कि 18 सालों तक कांग्रेस में रहने के बाद सिंधिया ने होली के दिन भाजपा का हाथ थामा था। उनके समर्थकों को शिवराज मंत्रिमंडल में शामिल करने और उन्हें केंद्र में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की चर्चा थी। भाजपा ने उपचुनाव में सिंधिया समर्थक सभी 22 विधायकों को टिकट देने का वादा किया था, लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि उनके समर्थकों को टिकट मिलने में भी परेशानी हो रही है। सिंधिया की नारजगी का असल कारण यही है।

सिंधिया या उनके समर्थकों की तरफ से अभी तक सार्वजनिक तौर पर कभी अपनी नाराजगी का प्रदर्शन नहीं किया गया। हालांकि दबी जुबान में सिंधिया को नजरअंदाज किये जाने की बात उनके समर्थक भी स्वीकार कर रहे हैं। जहां तक ट्वीटर प्रोफाइल से भाजपा हटाने की बात है तो इसे सिंधिया का राजनीतिक दबाव माना जा सकता है। कांग्रेस छोड़ने से कांग्रेस पहले भी उन्होंने अपनी प्रोफाइल से पार्टी का नाम हटा लिया था। हालांकि सिंधिया की ओर से इस बावत अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Related News