कर्नाटक में सोनिया गांधी पर दर्ज हुई FIR, लगा ये बड़ा आरोप

img

नई दिल्ली॥ भारत इस समय कोविड-19 की महामारी से जूझ रहा है और इस बीच कांग्रेस- भारतीय जनता पार्टी में सियासी घमासान भी जारी है। इसी घमासान के बीच कर्नाटक के शिमोगा जिले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के विरूद्ध FIR दर्ज की गई है। FIR में आरोप लगाया गया कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैलाई जा रही है।

दावा किया गया है कि 11 मई को कांग्रेस पार्टी की तरफ से गलत दावे किए गए और केंद्र सरकार पर झूठे आरोप लगाए गए। इसमें पीएम केअर्स फण्ड से जुड़े कुछ आरोप लगाए गए, जो गलत थे। इसी के आधार पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के विरूद्ध आईपीसी की धारा 153, 505 के तहत ये FIR दर्ज की गई है।

पढ़िए-एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी से मिले भाजपा विधायक, तोड़े नियम

FIR में अपील की गई है कि सोनिया गांधी के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए। ये FIR प्रवीण नामक एक स्थानीय वकील द्वारा दर्ज की गई है। बता दें कि कोविड-19 महासंकट के बीच कांग्रेस की ओर से निरंतर मोदी सरकार पर आरोपों की बौछार की जा रही है। कांग्रेस की ओर से निरंतर मोदी सरकार पर राज्यों के साथ सौतेला बर्ताव करने का आरोप लगाया जा रहा है।

Related News