अमेरिका में हुई गोलीबारी, आठ लोगों की हुई दर्दनाक मौत

img

न्यूयॉर्क॥ अमेरिका (USA) के इंडियानापोलिस शहर के फेडेक्स केंद्र में गुरुवार को हुई गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई। ये जानकारी पुलिस प्रवक्ता जिनी कुक दी। घटना के बाद से पूरी शहर में दहशत का माहौल है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शहर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास गोलाबारी हुई। माना जा रहा है कि हमलावर ने आत्महत्या कर ली है। इंडियाना राज्य पुलिस के सूचना अधिकारी सार्जेंट जॉन पेरिन ने के मुताबिक फेडेक्स में काम करने वालों के परिजन घटनास्थल पर एकत्रित हो गए।

इस दौरान वायरल लाइव वीडियो में नजर आ रहा है कि पुलिस ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया है और टेपिंग कर दी है। इससे पहले 22 मार्च को ग्रोसरी स्टोर में हुई गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई थी। बता दें कि प्रतिवर्ष अमेरिका में 40 हजार से ज्यादा लोग गोलीबारी की घटनाओं में मारे जाते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ऐसी घटनाओं पर रोक के लिए छह उपायों की घोषणा की है।

 

Related News