पति से तलाक फिर दूसरे शख्स से बनाई नजदीकी, हुई बलात्कार का शिकार

img

उत्तर पश्चिमी जिले के मौर्या एंक्लेव इलाके में एक महिला को शादी का झांसा देकर उसको नशा करवाने के बाद बलात्कार किया। जब महिला ने शादी करने की बात कही तो आरोपी शादी से मुकर गया। महिला के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राजकुमार के रूप में हुई है।

RAPE

जिला पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्या का कहना है कि मामले में पीड़ित महिला के बयान पर एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित महिला मोहम्मदपुर इलाके में किराये के मकान पर रहती है। 2017 में उसका पति से तलाक हो गया था। तभी से वह अलग रहती है। उसके एक पांच साल की बेटा भी है। दो साल पहले उसने सरस्वती विहार में एक स्कूटी शोरूम के मालिक राजकुमार से स्कूटी खरीदी थी।

तभी से उससे जान पहचान है। पिछले ही महीने उसने स्कूटी का इंश्योरेंस करवाने के लिए राजकुमार से फोन पर संपर्क किया था। राजकुमार ने उसको शोरूम बुलाया, तभी से वह एक दूसरे के करीब आने लगे थे। एक दो बार वह नेताजी सुभाष पैलेस स्थित दिल्ली हाट भी घुमने गए थे। राजकुमार ने उससे परिवार के बारे में पूछने के बाद शादी करने की बात कही थी।

उसके बाद वह एक बार भारत नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में लंच करवाने के लिए भी ले गया था। दोनों व्हट्सअप कॉलिंग आदि करने लगे थे। बीते छह अक्टूबर की सुबह साढ़े 11 बजे उसके बुलाने पर औला कैब से प्रशांत विहार स्थित सेंटम अस्पताल पहुंच गई। राजकुमार यहां पर सफेद रंग की क्रेटा कार से आया था। कार में बैठाकर उसे प्रशांत विहार स्थित मार्किट ले गया।

मार्किट में कार को सडक़ किनारे खड़ा करके वह दस से पन्द्रह मिनट में वापिस कुछ सामान लेकर आया। सामान को उसने पिछली सीट पर रख दिया। करनाल बाईपास की तरफ ले जाकर उसने उसे ब्रिजर नामक बोतल पिला दी। जिसको उसने कॉल ड्रिंक बताया। उसको एक के बाद एक दो बोलत पिला दी। वह उसे सिंधू बोर्डर से पार कर कहीं पर ले गया। इस बीच वह बेहोशी की हालत में हो गई। उसको याद है कि राजकुमार उसको कार से उतारकर कहीं पर हाथ पकडक़र ले जा रहा था।

कुछ देर बाद वह वापिस उसको कार में बैठा रहा था। जब उसको होश आया। उसको अपने साथ गलत होना महसूस हुआ। जब वह वापिस उसके साथी दिल्ली की तरफ आ रही थी। उसने उससे शादी करने की बात कही। राजकुमार ने शादी करने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों में काफी बहस भी हुई थी। जब उसने बोला कि वह पुलिस को मामले की शिकायत करेगी।

राजकुमार ने कार को रानी बाग पुलिस स्टेशन के सामने रोक लिया। उसे कार में ही छोडक़र कहीं पर चला गया। कुछ देर बाद वह वापिस भी आ गया। इस तरह से वह दो से तीन बार गया और वापिस भी गया था। जब वह आखिरी बार वापिस आया। उसने कहा चलो अंदर जाकर शादी कर लेते हैं। लेकिन वह वापिस नहीं आया।

खुद को शर्मिदा महसूस करके उसने पुलिस कंट्रोल रूम को वारदात की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बयान पर मामला दर्ज किया और मेडिकल करवाया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राजकुमार के ठिकानों पर छापेमारी कर उसको गिरफ्तार कर लिया।

 

Related News