img

महंगाई भत्ते में चार % की बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को अब एक और खुशखबरी मिल सकती है। माना जा रहा है कि 30 मार्च को देशभर के केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा मिल सकता है। केंद्रीय कर्मचारियों के खाते में एक मुश्त पैसा क्रेडिट हो सकता है। क्यों होगा ऐसा? इस खबर में हम आपको विस्तार से बताएंगे। केंद्र सरकार ने हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी थी।

केंद्र सरकार ने डीए यानी की महंगाई भत्ता चार % बढ़ा दिया। यही नहीं पेंशनधारकों के लिए भी महंगाई राहत भत्ते को बढ़ाया गया। कैबिनेट की बैठक में फैसला किया गया कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत को 46 % से बढ़ाकर 50 % कर दिया जाएगा।

इस बढ़ोतरी को 1 जनवरी 2024 से लागू करने की घोषणा की गई। इस बीच अब केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक और गुड न्यूज आ रही है। बताया जा रहा है कि देशभर के केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा मिल सकता है। सरकार इस महीने केंद्रीय कर्मचारियों को सैलरी में बंपर लाभ दे सकती है।

दरअसल, 31 मार्च को वित्त वर्ष खत्म होने से पहले कर्मचारियों के बकाए को पूरा किया जा सकता है। माना जा रहा है कि 30 मार्च को कर्मचारियों के खाते में बढ़ी हुई सैलरी क्रेडिट की जा सकती है। इसका मतलब है कि मार्च की सैलरी बढ़े हुए डीए और दो महीने के एरियर के साथ आएगी। 

--Advertisement--