img

लोकसभा इलेक्शन से पहले बीजेपी को हरियाणा में 440 वोल्ट झटका लगा है। पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह के बाद अब उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने 8 अप्रैल को बीजेपी से इस्तीफा दे दिया। खबर है कि चौधरी बीरेंद्र सिंह आज यानी 9 अप्रैल को दोपहर 12:00 बजे कांग्रेस में शामिल होंगे। इससे पहले 10 मार्च को बीरेंद्र सिंह के बेटे और हिसार से सांसद बिजेंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

इसके अलावा बीरेंद्र सिंह ने दावा किया कि जब वो कांग्रेस में शामिल होंगे तो उनके साथ हरियाणा के दो मौजूदा विधायक भी कांग्रेस में शामिल होंगे। मगर ये विधायक कौन होंगे, इस बारे में बताने से उन्होंने इनकार कर दिया।

उन्होंने ये भी कहा कि उनके कांग्रेस में शामिल होने की तिथि और स्थान के बारे में निर्णय पार्टी आलाकमान लेगा। जननायक जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा जिसे चाहेगी उसे ही लोकसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तैयारी के साथ लड़ेगी तो न केवल लोकसभा बल्कि हरियाणा विधानसभा के चुनाव में भी भाजपा को हरा देगी। 

--Advertisement--