Five State Assembly Elections: बजा चुनावी बिगुल, जानें कब पड़ेंगे वोट और कब आएंगे नतीजे

img

Five State Assembly Elections News। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार को पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। ये पांच राज्य, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी हैं। (Five State Assembly Elections)

Assembly Elections 2021

पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में मतदान (Five State Assembly Elections)

पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में मतदान होगा, बंगाल में 27 मार्च को पहले चरण में मतदान होगा, दूसरे चरण में 1 अप्रैल को मतदान होगा। तीसरे चरण में 6 अप्रैल को मतदान, चौथे चरण में 10 अप्रैल को मतदान, पांचवें चरण में 17 अप्रैल को मतदान, छठे चरण में 22 अप्रैल को मतदान, सांतवें चरण में 26 अप्रैल को मतदान, आठवें चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा। मतगणना की तिथिः 2 मई को आएंगे नतीजे।

 असम में 3 चरणों में होंगे मतदान (Five State Assembly Elections)

  • पहला फेज, सीटें: 47, 12 मार्च वोटिंग
  • दूसरा फेज, सीटें: 39, वोटिंग: 1 अप्रैल
  • तीसरा फेज, सीटें: 40, वोटिंग: 6 अप्रैल
  • मतगणना की तिथिः 2 मई को आएंगे नतीजे

तमिलनाडु और केरल में 1 चरण में मतदान (Five State Assembly Elections)

तमिलनाडु और केरल में महज एक चरण में मतदान होगा, मतदान 6 अप्रैल को होगा। मतगणना दो मई को कराई जाएगी। इसी तरह केरल में भी 6 अप्रैल को ही मतदान होगा। मतगणना दो मई को कराई जाएगी।

पुडुचेरी में 6 अप्रैल को मतदान (Five State Assembly Elections)

  • मतदान की तिथिः 6 अप्रैल
  • मतगणना की तिथिः 2 मई को आएंगे नतीजे

अभी पांच राज्यों किसकी हैं सरकारें, जानें (Five State Assembly Elections)

पश्चिम बंगाल में 294 सीटें

प्रदेश में अभी तृणमूल कांग्रेस की सरकार है। 2016 के चुनाव में TMC को 211 सीटें मिली थीं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 42 में से 18 सीटें जीती थीं। इसलिए विधानसभा चुनाव में पार्टी ने पूरा जोर लगा दिया है। इस बार का चुनाव TMC बनाम BJP हो गया है। यहां कांग्रेस, वामदलों और इंडियन सेकुलर फ्रंट के बीच गठबंधन तय है। फुरफुरा शरीफ की इंडियन सेकुलर फ्रंट को 30 सीटें दी गई हैं। (Five State Assembly Elections)

केरल में 140 सीटों पर लड़ाई

देश में लेफ्ट के आखिरी गढ़ बने केरल में 140 सीटों पर चुनाव होने हैं। यहां लेफ्ट पार्टियों और कांग्रेस के गठबंधन की सरकार है।

तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटें

यहां 134 सीटें जीतकर AIDMK ने सरकार बनाई थी। DMK को 97 सीटें मिली थीं। (Five State Assembly Elections)

असम में 126 सीटों पर चुनाव

पिछली बार यानी 2016 में यहां भाजपा की सरकार बनी थी। उसे 60 सीटें मिली थीं। सहयोगी दलों को 26 सीटें मिली थीं। कांग्रेस को 26 और AIUDF को 13 सीटें मिली थीं।

पुडुचेरी में 30 विधानसभा सीटें

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 30 सीटें हैं। यहां विधानसभा में 3 नामित सदस्य होते हैं। यहां अब तक कांग्रेस गठबंधन वाली सरकार थी, लेकिन पिछले हफ्ते ही कई विधायकों ने कांग्रेस छोड़ दी। इससे सरकार अल्पमत में आ गई। CM नारायणसामी को इस्तीफा देना पड़ा। अभी यहां राष्ट्रपति शासन लागू है। (Five State Assembly Elections)

दिग्गत नेता का दावा, 2022 में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में इतनी सीटें जीतेगी BJP

Assembly Election Dates के ऐलान से पहले CM ममता ने गरीब-मजदूरों को दिया तोहफा!

Óñ¼ÓñéÓñùÓñ¥Óñ▓ Óñ«ÓÑçÓñé ÓñçÓññÓñ¿ÓÑç ÓñÜÓñ░ÓñúÓÑïÓñé Óñ«ÓÑçÓñé Óñ╣ÓÑï Óñ©ÓñòÓññÓÑç Óñ╣ÓÑêÓñé ÓñÁÓñ┐ÓñºÓñ¥Óñ¿Óñ©Óñ¡Óñ¥ ÓñÜÓÑüÓñ¿Óñ¥ÓñÁ, Óñ©Óñ┐Óñ»Óñ¥Óñ©ÓÑÇ Óñ¬Óñ¥Óñ░ÓÑìÓñƒÓñ┐Óñ»Óñ¥Óñé Óñ▓ÓñùÓÑç Óñ░Óñ╣ÓÑÇ Óñ╣ÓÑêÓñé ÓñÉÓñíÓñ╝ÓÑÇ ÓñÜÓÑïÓñƒÓÑÇ ÓñòÓñ¥ Óñ£ÓÑïÓñ░

Related News