Five States Assembly Elections: ओपनियन पोल के नतीजे में बीजेपी को झटका तो ममता की बल्ले-बल्ले, पढ़ें पूरी खबर

img

नई दिल्ली। चुनाव आयोग (Election Commission Of India) की घोषणा के बादपांच राज्यों में विधानसभा चुनाव (Five States Assembly Elections) को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 2 मई को ये तय हो जायेगा कि किस राज्य में किसकी सरकार बनने वाली है। हालाँकि असली चुनाव से पहले ओपनियिन पोल (Opinion Poll) के नतीजे आने लगे हैं।

Five States Assembly Elections

चुनाव से एक महीना पहले आम जनता के मन में क्या है और वो किसको वोट देना चाहते हैं, उनका पसंदीदा राजनीतिक दल कौन होगा,इसको लेकर अनुमानों का पिटारा खुल गया गया है। ओपिनियन पोल के मुताबिक पश्चिम बंगाल में इस बार भाजपा को रिकॉर्ड सीटें मिलने की बात सामने आ रही है, बावजूद ऐसा लग रहा है कि पश्चिम बंगाल में सत्ता की कमान एक बार फिर से ममता बनर्जी के हाथों में ही होगी। (Five States Assembly Elections)

Five State Assembly Elections: बजा चुनावी बिगुल, जानें कब पड़ेंगे वोट और कब आएंगे नतीजे

ओपिनियन पोल ABP और C-Voter की तरफ से कराया गया है जिसमें कई हैरान कर देने वाले नतीजे सामने आये हैं। ओपिनियन पोल के मुताबिक पश्चिम बंगाल की तरह असम में भी सत्ता परिवर्तन की कोई उम्मीद दिखायी नहीं दे रही है। यहां एक बार फिर सत्ता बीजेपी के हाथ में जाती नज़र आ रही है। आईए ओपिनियन पोल पर एक नज़र डालते हैं। (Five States Assembly Elections)

(Five States Assembly Elections) बंगाल में इस बार किसकी सरकार?

किसको कितना वोट प्रतिशत- पश्चिम बंगाल में विधानसभा की कुल 294 सीटें हैं। ओपिनियन पोल के मुताबिक़ TMC को 43 फीसदी वोट मिल सकते हैं। वहीँ भाजपा के खाते में 38% वोट आ सकते हैं। वहीँ दूसरी तरफ कांग्रेस और उसके सहयोगी लेफ्ट गठबंधन को 13 फीसदी वोट मिल सकता है। अन्य के खाते में 6 फीसदी वोट जा सकता है।

दिग्गत नेता का दावा, 2022 में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में इतनी सीटें जीतेगी BJP

किसको कितनी सीटें- ओपिनियन पोल के अनुसार ममता बनर्जी की जीत एक बार फिर से तय लग रही है। TMC को 148-164 सीटें मिल सकती हैं। वहीँ भाजपा के खाते में 92-108 सीटें जाती हुई नजर आ रही हैं। सर्वे के अनुसार कांग्रेस और उसके सहयोगी लेफ्ट गठबंधन के खाते में 31-39 सीटें जा सकती हैं।

(Five States Assembly Elections) क्या कहता है असम का ओपिनियन पोल

किसको कितना वोट प्रतिशत- असम में विधानसभा की कुल 126 सीटें हैं। सदन में बहुमत के लिए 64 सीटें चाहिए। ओपिनियन पोल के अनुसार असम में भाजपा और उसके सहयोगी दलों को 42 फीसदी वोट मिल सकते हैं। वहीं कांग्रेस+गठबंधन को 31 फीसदी वोट मिलने की बात सामने आयी है। जबकि अन्य के खाते में 27 फीसदी वोट जा सकते हैं।

Assembly Election Dates के ऐलान से पहले CM ममता ने गरीब-मजदूरों को दिया तोहफा!

किसको कितनी सीटें- ओपिनियन पोल सर्वे के मुताबिक यहाँ भाजपा की जीत तय लग रही है। सर्वे मुताबिक भाजपा और उसके सहयोगी दलों के खाते में 68 से 76 सीटें जा सकती हैं। वहीं कांग्रेस गठबंधन को 43-51 सीटों पर जीत मिलने की संभावना है।

(Five States Assembly Elections) केरल में किसकी सरकार?

किसको कितना वोट प्रतिशत- लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) को 40 फीसदी तक वोट मिल सकते हैं। वहीँ कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के खाते में 33 फीसदी वोट जाने का अनुमान है। यहां भाजपा को मात्र 13 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।

किसको कितनी सीटें- LDF के खाते में इस बार 83 से 91 सीटें जा सकती हैं। वहीँ UDF को 47-55 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है। भाजपा को 2 सीटों पर जीत मिल सकती है।

(Five States Assembly Elections) तमिलनाडु में किसकी सरकार?

किसको कितना वोट प्रतिशत- ओपिनियन पोल के अनुसार तमिलनाडु में AIDMK और उनके सहयोगी दल को 29 फीसदी वोट मिल सकते हैं। वहीं DMK गठबंधन को लगभग 41 फीसदी वोट मिलने की संभावना है।

किसको कितनी सीटें- डीएमके सत्ता में लौटती दिखाई दे रही है. डीएमके गठबंधन को 154-162 सीटें मिल सकती है. जबकि एआईएडीएमके गठबंधन को 58-66 सीटों पर जीत मिल सकती है. वहीं अन्य के खाते में 8 सीटें जाने की संभावना है।

(Five States Assembly Elections) पुड्डुचेरी में किसकी सरकार?

किसको कितने फीसदी वोट- भाजपा और उसके सहयोगी दलों को 46 फीसदी वोट मिलने की संभावना है। वहीं कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों को 36 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। (Five States Assembly Elections)

किसको कितनी सीटें- अनुमान के मुताबिक़ यहां भाजपा की सरकार बन सकती है। भाजपा को 17 से 21 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस गठबंधन को 8 से 12 सीट मिल सकती हैं। (Five States Assembly Elections)

 

Óñ¬ÓÑìÓñ░ÓñÂÓñ¥ÓñéÓññ ÓñòÓñ┐ÓñÂÓÑïÓñ░ Óñ¿ÓÑç ÓñòÓñ╣Óñ¥- BJP Óñ»Óñ╣Óñ¥Óñé 100 Óñ©ÓÑç Óñ£ÓÑìÓñ»Óñ¥ÓñªÓñ¥ Óñ©ÓÑÇÓñƒÓÑçÓñé Óñ£ÓÑÇÓññÓÑÇ ÓññÓÑï ÓñøÓÑïÓñíÓñ╝ ÓñªÓÑéÓñéÓñùÓñ¥ Óñ░Óñ¥Óñ£Óñ¿ÓÑÇÓññÓñ┐

Related News