Flight Accident: हादसा या और कुछ, उड़ते प्लेन से गिरा पायलट, उड़ गए चीथड़े

img

आसमान में उड़ते एक प्लेन में खराबी आ जाने की वजह से पायलट ने करीब 4000 फीट की ऊंचाई से ही या तो प्लेन से छलांग लगा दी या फिर वह वहां से गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। सोचने वाली बात ये है कि इस प्लेन में सवार को-पायलट ने बाद में प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करवा दी। सी दौरान उसे मामूली चोट आई।एक रिपोर्ट के मुताबिक 23 साल के पायलट चार्ल्स ह्यू क्रुक्स की डेड बॉडी लंबी पड़ताल के बाद अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना से बरामद हुई। रिपोर्ट में बताया गया है कि चार्ल्स एक छोटे प्लेन को उड़ा रहे थे। इस प्लेन में 10 लोग बैठ सकते हैं।

हालांकि उस वक्त प्लेन को कोई भी पैसेंजर सवार नहीं था। प्लेन में चार्ल्स के साथ सिर्फ एक को-पायलट ही सवार था। बताया गया गया है कि उड़ान के दौरान लैंडिंग गियर में खराबी आ गई जिससे पायलट प्लेन से नीचे गिर गया। इसके बाद को-पायलट ने लोकल-एयरपोर्ट पर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई। बाद में इलाज के लिए को-पायलट को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया जहां से बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई। वहीं अब चार्ल्स की मौत का रहस्य गहराता जा रहा है।

रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि तेज आवाज सुनाई देने के बाद एक शख्स ने पुलिस को फोन किया था। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास कभी छानबीन की तो वहां चार्ल्स की डेड बॉडी मिली। माना जा रहा है कि प्लेन में आई खराबी को ठीक करने के दौरान वह प्लेन से गिर गए होंगे या फिर वह कूद गए होंगे. हालांकि, उन्होंने पैराशूट नहीं पहन रखा था। इस हादसे की वजह से चार्ल्स के पिता ह्यू क्रुक्स टूट चुके हैं।

उनका कहना कि चार्ल्स ने उनसे हाल ही में कहा था कि वह अपने काम से बहुत खुश हैं। चार्ल्स के पिता ने ह्यु ने बताया कि उनके बेटे ने कॉलेज के दौरान ही पायलट का लाइसेंस प्राप्त कर लिया था। वह फ्लाइट इंस्ट्रक्टर था, उसे किसी भी कंडीशन में उड़ान भरने की ट्रेनिंग मिली हुई थी।

शर्मनाक: न इलाज मिला, न शव वाहन, मां की लाश को बाइक पर रखकर 80KM ले गए बेटे

Tragic: दौड़ लगाते-लगाते बैठ गया युवक, फिर कभी नहीं उठा, जानें क्या हुआ

Related News