प्लास्टिक के डिब्बों पर से दाग धब्बे हटाने के लिए अपनाएं ये आसान ट्रिक, चमक जायेगा किचन

img

अक्सर आप भी अपने किचन में प्लास्टिक के डिब्बों का प्रयोग करती हैं तो कई बार ऐसा भी होता होगा कि ये डिब्बे बेहद गंदे हो जाते हैं और इन्हे साफ़ करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में मजबूरन इन्हें फेंकना पड़ता है। आइये जानते है कुछ आसान टिप्स जनकी मदद से आप प्लास्टिक के डिब्बे पर लगे दाग आसानी से हटा सकते हैं।

kitchen tips

बेकिंग सोडा का पेस्ट

प्लास्टिक के डिब्बे में चिकनाई काफी अधिक और उस पर लगे तेल के दाग ​नहीं छूट रहे हैं तो बेकिंग सोडा के पेस्ट से इसे साफ़ किया जा सकता है। थोड़े से बेकिंग सोडा में पानी मिलकर उसे प्लास्टिक कंटेनर के दाग पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें। ऐसा करने दाग हट जाएंगे।

नमक से करें सफाई

प्लास्टिक के कंटेनर पर लगे तेल और चिकनाई को हटाने के लिए नमक का भी प्रयोग किया जा सकता है। गुनगुने पानी में कपड़ा डुबोएं और उसमें नमक लगाकर दाग पर थोड़ी देर तक घिसे। दाग छूट जायेगा। अगर दाग एक बार में पूरी तरह से न छोटे तो इस प्रक्रिया दोबारा से करें।

हैंड सैनिटाइजर

रबिंग अल्कोहल से प्लास्टिक के कंटेनर को साफ कर सकते हैं। हैंड सैनिटाइजर को दाग स्थान पर लगाएं और इसे 2 मिनट के लिए छोड़ दें।इसके बाद बर्तन को साफ कर लें। दाग एकदम से छूट जायेगा।

सफेद सिरका

1 कप पानी में 1 बड़ा चम्मच सफेद सिरका डालकर प्लास्टिक कंटेनर में डाल कर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद प्लास्टिक कंटेनर को नॉर्मल तरीके से धो लें। दाग साफ हो जायेगा।

Related News