बहराइच में खाद्य विभाग को मिली बड़ी कामयाबी, नक़ली कत्थे की खेप पकड़ी

img

बहराइच। अगर आप पान खा कर अपना स्वास्थय ठीक करना चाहते हैं तो हुजूर सावधान हो जाइये। क्योंकि अपने थोड़े फायदे के लिए कुछ लोग आप की सेहत का बड़ा नुकसान कर रहे हैं। पूरा मामला पान में इस्तेमाल होने वाले कत्थे का है।

Fake script

उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के हुजूरपुर रोड पर गैस गोदाम स्थित आनन्द ट्रांसपोर्ट पर बाहर से आए नकली कत्थे की खेप उतरने की सूचना पर खाद्य विभाग की टीम एक्टिव हो गयी। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद नकली कत्थे की एक बड़ी खेप को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।

खाद्य विभाग अधिकारी विनोद शर्मा ने बताया कि पकड़ी गए नकली कत्थे की कीमत लाखों में है। जिसे जब्त कर लिया गया है। उन्हांने कहा कि जिले में बड़े पैमाने पर नकली कत्थे का काला कारोबार हो रहा है। उनके मुताबिक ट्रांसपोर्ट की आड़ में पूरा धंधा चल रहा था।

Related News