चीन के उड़ेंगे होश, पहली बार हिंदुस्तानियों के साथ ऐसा करते नजर पाकिस्तान के नागरिक, प्रदर्शन तेज

img

लंदन॥ हिंदुस्तान का लोकप्रीय गीत पाकिस्तानी गाएं, ऐसा होना बहुत ही हैरानी कि बात है, मगर लंदन में ऐसा होते दिखा। चीनी दूतावास के बाहर एक विरोध प्रदर्शन में कुछ पाकिस्तान के नागरिकों को हिंदुस्तानियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते और हिंदसु्तान का लोकप्रीय गीत गाते देखा गया।

China-india-Border issue

आंदोलन का आयोजन चीन की विस्तारवादी नीतियों के विरूद्ध हिंदुस्तानी प्रवासी संगठनों द्वारा किया गया था। इसमें पाकिस्तानी मानवाधिकार कार्यकर्ता आरिफ आजकिया भी शामिल हुए जो अपने देश के बारे में ‘कड़वी और नग्न सच्चाई’ बोलने में भरोसा करते हैं। उन्होंने हिंदुस्तानियों के साथ मिलकर ‘चीन का बॉहिष्कार’ व ‘चीन मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। आजकिया का कहना है कि आज जीवन में पहली बार मैंने वंदे मातरम गया।

उनके साथ अमजद अयूब मिर्जा भी थे, जो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) के मीरपुर से ताल्लुक रखते हैं और पाकिस्तानी अफसरों द्वारा पीओके के लोगों के उत्पीड़न और अन्याय के विरूद्ध काफी मुखर रहे हैं। कुछ लोग कराची के थे और ईरान के भी कई लोग इस प्रदर्शन में शामिल हुए।

Related News