अश्लील वीडियो बनाने वाली विदेशी महिला ने की PRD जवान से अभद्रता, पुलिस और आम नागरिकों में रोष

img

देहरादून॥ जनपद पौड़ी गढ़वाल के लक्ष्मण झूला थाना अंतर्गत अश्लील वीडियो बनाने वाली विदेशी महिला ने पीआरडी जवान से अभद्रता की, जिसे लेकर पुलिस के जवानों तथा आम नागरिकों में महिला के खिलाफ तीखा आक्रोश है।

porn video viral

दरअसल, ऋषिकेश में एक विदेशी महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे वो पीआरडी औऱ पुलिस जवान के साथ अभद्रता कर रही है। इतना ही नहीँ उन्हें गालियां भी दे रही है। आस पास खड़े लोगों और पुलिस वालों ने महिला की अभद्रता का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोग विदेशी महिला की निंदा कर रहे हैं। हमारे देश में अतिथि देवो भव: की परम्परा रही है लेकिन कुछ लोग यहां आकर अभद्रता व अश्लीलता करते हैं।

घटनाक्रम के अनुसार बीते दिनों एक विदेशी महिला लक्ष्मण झूला पुल पर अश्लील वीडियो बनाती पकड़ी गई थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जानकारी मिली है कि पीआरडी जवान लक्ष्मण झूला पुल के पास ड्यूटी पर तैनात था। उसके साथ पुलिस वाले भी थे। उन्होंने कोरोना के नियमों का उल्लंघन करने पर विदेशी महिला का चालान काट दिया। उसके बाद विदेशी महिला भड़क गई औऱ उसने पीआरडी जवान के साथ अभद्रता और गाली-गलौज की। हालांकि इस घटना को लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया। अब ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इसकी खूब निंदा कर रहे हैं।

लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी राजेंद्र कठैत ने बताया कि कोरोना काल में चालान की कार्यवाही करने के लिए पुलिस और नगर पंचायत को भी जिम्मा दिया गया है.। उन्होंने कहा कि विदेशी महिला के अभद्र व्यवहार का मामला उनके संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

Related News