BJP को तगड़ा झटका, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के करीबी रहे अमेठी के पूर्व विधायक का निधन

img

सुल्तानपुर॥ पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी के साथ तिहाड़ की जेल में सजा काट चुके अमेठी के पूर्व विधायक जमुना प्रसाद मिश्र (83) की रविवार देर शाम निधन हो गया। वे पिछले एक महीने से लखनऊ के अपोलो अस्पताल में भर्ती थे। लंबी बीमारी के बाद रविवार को देर शाम उनका निधन हो गया।

atal and lalji tandon

उनके निधन पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अमेठी की सांसद एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने श्री मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है। कांग्रेस का गढ़ कहा जाने वाले अमेठी में भारतीय जनता पार्टी एवं जनसंघ के नेता पंडित जमुना प्रसाद मिश्र ने कांग्रेस का किला ढहा दिया था।

राजनैतिक कैरियर

भारतीय जनता पार्टी के नेता पंडित जमुना प्रसाद मिश्र सन 1967 से वे जनसंघ से जुड़े थे। वर्ष 1980 और 90 के दशक में बीजेपी से चार बार विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। अमेठी में असंगठन के कई बार जिलाध्यक्ष भी रहे हैं। 1993 में अमेठी विधानसभा से विधायक चुने गए थे। 1996 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राम हर्ष सिंह ने अमेठी सीट को कांग्रेस की झोली में डाल दी थी।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल ​बिहारी के साथ काटी थी जेल की सजा

1971 में बांग्लादेश आंदोलन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ वह तिहाड़ जेल की सजा काट चुके हैं।

स्मृति ईरानी की जीत में निभाई थी अहम भूमिका

2019 के लोकसभा चुनाव अमेठी सांसद स्मृति इरानी के प्रस्तावकों में अमेठी के पूर्व विधायक जमुना प्रसाद मिश्र शामिल थे। इस सीट पर स्मृति को सांसद बनाने की दिशा में उन्होंने बड़ी भूमिका भी निभाई थी।

Related News