कांग्रेस के लिए आई बुरी खबर, इस बड़े नेता का हुआ निधन

img

कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व मंत्री विलासकाका पाटील (83) का सोमवार सुबह 5 बजे सातारा में निधन हो गया। पिछले एक महीने से सातारा के ही अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

विलासकाका पाटील ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1967 में जिला परिषद सदस्य के रूप में की थी। 1980 से 2014 तक विलासकाका पाटील लगातार 7 बार कराड विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। पिछले एक महीने से पाटील किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज सातारा में ही एक निजी अस्पताल में हो रहा था। आज सुबह उनका अस्पताल में निधन हो गया।

आपको बता दें कि इससे पगले कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ दलित नेता तथा पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सरदार बूटा सिंह का आज लंबी बीमारी के बाद देहांत हो गया था। बूटा सिंह 86 वर्ष के थे तथा बहुत दिनों से बीमार चल रहे थे। तकरीबन 3 महीने पहले उन्हें AIIMS में भी एडमिट करवाया गया था।

 

Related News