पूर्व केन्द्रीय मंत्री रहीं भाजपा नेत्री को आज एम्स से मिली छुट्टी, इस वजह से हुई थीं भर्ती

img
ऋषिकेश, 03 अक्टूबर यूपी किरण। पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती को शनिवार को एम्स ऋषिकेश से छुट्टी दे दी गई। चिकित्सकों के अनुसार वह अभी कुछ दिन तक होम आइसोलेशन में रहेंगी। इस बारे में स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को सूचित कर दिया गया है।
         
उल्लेखनीय है कि बुखार की शिकायत पर जांच में कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें बीते सप्ताह एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया था। संस्थान के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह ने बताया कि सभी आवश्यक परीक्षण के बाद उनका उपचार किया गया। अब उन्हें बुखार की शिकायत नहीं है।  वह नॉर्मल रूम ऑक्सीजन पर ही आवश्यक स्वस्थ ऑक्सीजन सैचरेशन स्तर पर हैं। लिहाजा स्टेट कोरोना पॉलिसी के तहत उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्हें अभी एकांतवास में रहने की सलाह दी गई है।

 

Related News