नाले में मिला इंसान से बड़ा चूहा, देखकर घबराए लोग

img

मैक्सिको सिटी। यदि अचानक आपके सामने एक आदमकद चूहा आ जाए तो आप पर क्या बीतेगी। हो सकता है। आप घबरा उठे। ऐसा ही कुछ मैक्सिको सिटी में हुआ। इससे जुड़ी खबर सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। नीचे पढिए पूरी खबर…

big mouse

दरअसल मैक्सिको सिटी में नाले की सफाई का काम चल रहा था। कर्मचारी नाले से पानी व गंदगी निकालने में जुटे थे। तभी उन्हें नाले में एक आदमकद चीज दिखाई दी। तो पहले कर्मचारी घबरा उठे। उसे बाहर निकाला गया तो वह चूहा निकला। वह भी इतना ​विशाल कि उसे देखकर आस पास खड़े लोगों के होश फाख्ता हो गएं।

बहरहाल यह चूहा नकली निकला। पता चला कि हैलोविन त्यौहार के समय इसे बनाया गया था और यह नाले में जा गिरा था। एक ​महिला ने दावा किया कि जब यह चूहा नाले में गिर गया था तो उन्होंने नाले की सफाई के लिए मदद मांगी थी। पर उस समय उन्हें मदद नहीं मिली। उसी महिला ने बताया कि यह चूहा उसका है और हैलोविन त्यौहार के समय उसने ही उसे बनाया था।

 

Related News