झारखंड के CM हेमंत सोरेन के करीबी के घर पर ED के छापे में मिली दो AK-47, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

img

झारखंड के CM हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश के रांची स्थित ठिकानों पर रेड मारी गई। प्रेम प्रकाश के घर तिजोरी से दो AK-47 राइफल बरामद की गई। 60 कारतूस भी मिले। इसकी तस्वीरें सामने आई हैं। खनन घोटाले में बुधवार को 16 ठिकानों पर ED ने छापा मारा। प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है . रांची के अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार का दावा है कि दोनों AK-47 और कारतूस जिला पुलिस के जवानों के हैं। देर शाम दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया।

Prem Prakash के 11 ठिकानों पर रेड

प्रेम प्रकाश के पुराने दफ्तर में भी छानबीन की गई। यह ऑफिस पिछले कुछ दिनों से बंद है। प्रेम प्रकाश के 11 ठिकानों पर रेड हुई। झारखंड की राजनीति में प्रेम प्रकाश की मजबूत पैठ मानी जाती है। इससे पहले भी ED ने प्रेम को पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि, कुछ घंटे सवाल करने के बाद ED ने उसे छोड़ दिया था।

प्रेम प्रकाश के कई करीबी CA के घर पर भी छापेमारी

इस कार्रवाई के बारे में स्थानीय पुलिस को भनक तक नहीं लगने दी गई। ED रांची में CA एमके झा, यस एंड कंपनी की चार्टर्ड अकाउंटेंट अनीता कुमारी के घर भी कागजात खंगाला। लालपुर के जतिन चंद्रा रोड स्थित सिंह अपार्टमेंट में अनीता कुमारी का 1-A नंबर में फ्लैट है, इसमें भी छापेमारी की गई। एक टीम ने प्रेम प्रकाश के सासाराम स्थित घर पर भी तलाशी ली है।

अंडा सप्लाई करने वाले से पावर ब्रोकर बना प्रेम प्रकाश

कभी मिड डे मील में अंडा सप्लाई का काम करने वाला प्रेम प्रकाश 8 साल में झारखंड की सत्ता का पावर ब्रोकर बन गया। IAS-IPS अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर कई ठेकों को मैनेज करने में प्रेम प्रकाश का बड़ा रोल रहा है।
8 साल पहले 2015-16 में राज्य सरकार द्वारा रेडी टु ईट फूड की व्यवस्था की गई। इसी मिड डे मील में अंडे की सप्लाई का काम प्रेम प्रकाश को मिला था। इसके रास्ते ये धीरे-धीरे अपनी पैठ बनाता चला गया। बरियातू थाने के पीछे एक अपार्टमेंट के पेंट हाउस में आयोजित उसकी पार्टी में सत्ता से जुड़े तमाम नेता, अधिकारी शामिल होते थे।

अवैध माइनिंग केस में चल रही है कार्रवाई

यह रेड अवैध माइनिंग को लेकर की जा रही है। इस मामले में एजेंसी ने पहले ही कई जिलों के DMO को बुलाकर पूछताछ की है। साथ ही CM के प्रेस एडवाइजर समेत विधायक प्रतिनिधि से भी पूछताछ की है। CM के विधायक प्रतिनिधि फिलहाल ED की रिमांड पर हैं, जबकि प्रेस एडवाइजर से दो बार बुलाकर पूछताछ की जा चुकी है।

यह भी पढ़े –

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिली ऐसी धमकी, मचा हडकंप, सीआईडी जांच में जुटी

बड़ी खबर: झारखंड को मिलेगा 11वां मुख्यमंत्री, हेमंत सोरेन के सिर पर सजेगा ताज

झारखंड: CM हेमंत सोरेन ने लोगों से कहा- गुलदस्ते देने की जगह ये चीज़ करे भेंट

 

Related News