चार सुरक्षा गार्ड और 6 खूंखार कुत्ते कर रहे हैं इस आम की पहरेदारी, जानें क्या है खासियत

img

अजब-गजब॥ रोजाना कई चौंकाने वाली घटना प्रकाश में आती रहती हैं। अब हाल ही में भी एक और OMG कहने वाला मामला उजागर हुआ है। इस घटना को जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे।

mango

दरअसल ये मामला मध्य प्रदेश राज्य के जबलपुर का है येां आम के वृक्षों की सुरक्षा में 4 गार्ड और 6 खूंखार कुत्ते लगे हुए हैं। एक दंपति ने दुर्लभ किस्म के आमों की खेती की है। उनकी खेती में जो आम हुए हैं वो इंटरनेशनल मार्केट में विश्व के सबसे महंगे आम है।

क्योंकि, ये जापान का मियाजाकी आम है, और इसकी इंटरनेशनल मार्केट में बीते वर्ष कीमत करीब 2.70 लाख रुपए प्रति किलो रही थी। इसी के चलते दंपति ने इन दुर्लभ और महंगे आमों की रक्षा के लिए गार्ड और खूंखार जानवर तैनात किए हैं। एक जानी-मानी वेबसाइट की रिपोर्ट को माने तो रानी और संकल्प परिहार ने कुछ साल पहले अपने बाग में ये खास आम के पेड़ लगाए थे। उनको लगा था कि ये मामूली आम के वृक्षों की तरह उगेंगे किंतु जब इन पेड़ों पर आम लगे तो देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि ये आम माणिक रंग के थे।

आम के बारे में बात करते हुए इसके मालिक ने बताया कि कि बीते वर्ष चोरों ने उनके बाग में इन आमों की चोरी कर ली थी। यहीं कारण है कि उन्होंने इस वर्ष इन खास आम के पेड़ों की सुरक्षा में गार्ड तैनात किए हैं। हमारे देश में ये आम काफी दुर्लभ हैं।

Related News