कृषि विधेयक से, किसानों की चार गुणा अधिक, बढेगी आमदनी: कटारिया

img
पंचकूला, 04 अक्टूबर यूपी किरण। केंद्रीय जल शक्ति व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया ने कहा कि कृषि सुधारों से  विधेयकों व श्रम सुधारों से संबधित विधेयकों के परिणामस्वरूप देश में आगामी दस वर्षों में प्रति व्यक्ति आय में चार गुणा वृद्धि होगी।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र को आर्थिक रूप से सुदृढ किए जाने की दिशा में कृषि क्षेत्र से संदर्भित तीन विधेयक पारित किए गए। इसी क्रम में श्रम सुधारों की दिशा में भी तीन विधेयक पारित किए गए। किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने तथा संगठित व असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की दिशा में पारित किए गए उक्त विधेयकों से स्पष्ट संदेश है कि केंद्र सरकार विशेषकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्राथमिकताओं में किसान वर्ग व श्रमिक वर्ग का उत्थान, कल्याण व विकास प्रमुख रूप से शामिल है।
केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया ने कहा कि किसान व श्रमिक देश के आर्थिक तंत्र की रीढ़ हैं। किसान वर्ग व श्रमिक वर्ग के आर्थिक रूप से सुदृढ होने के परिणामस्वरूप देश की आर्थिक स्थिति में अभूतपूर्व परिवर्तन होगा। कृषि सुधारों व श्रमिक सुधारों से संदर्भित पारित किए गए तीन-तीन विधेयकों के परिणामस्वरूप प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से देश में वर्तमान की 2500 डालर प्रति व्यक्ति आय बढ़कर आगामी पांच वर्षों में 10,000 हजार डॉलर प्रति व्यक्ति हो जाएगी।

 

Related News