Fraud,: 22 लाख में खरीदा काला घोड़ा, नहलाते ही हुआ ये हाल कि सिर पकड़ कर बैठ गया नया मालिक

img

चंडीगढ़। पंजाब में एक शख्स से कुछ व्यापारियों ने मिलकर 22.65 लाख रुपये ठग लिए। इन व्यापारियों ने इस शख्स को एक काला घोड़ा बेचा जिसे उन्होंने बेशकीमती बताया था लेकिन बाद में वह साधारण घोड़ा निकला। व्यापारियों ने उस घोड़े को रंगकर काला बना दिया था। इस मामले की शिकायत संगरूर जिले के सुनाम कस्बे के कपड़ा व्यापारी रमेश कुमार ने पुलिस में दर्ज कराई हैं।

Horse Fraud

उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें मारवाड़ी नस्ल का काला घोड़ा बेचने के बहाने घोड़ा व्यापारियों जतिंदर पाल सिंह सेखों, लखविंदर सिंह और लछरा खान ने कथित तौर पर ठग लिया। ऐसी ही एक और घटना में अच्छी नस्ल का बता दिया गया घटिया घोड़ा दिया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने उक्त आरोपियों से 22 लाख 65 हजार रुपये में घोड़ा खरीदा था।

सौदे के लिए 7 लाख 65 हजार नकद व बाकी राशी दो चेकों के जरिये अदा की गई थी। इस घोड़े का सौदा लचरा खान द्वारा करवाया गया था। पीड़िता ने बताया के जब वे घोड़े को अपने घर लाये और उसे को नहलाया तो रंग धुल गया और घोड़े का असली भूरा रंग सामने आ गया। पीड़ित के मुताबिक उसने स्टड फार्म शुरू करने के लिए काले घोड़े में इतना ज्यादा पैसा लगाया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

दूसरा मामला थाना चीमा में दर्ज किया गया हैं। वासू शर्मा मोगा नाम के एक शख्स ने पुलिस को बताया कि वह स्टड फार्म के लिए घोड़े खरीदता व बेचता रहता है। उसे घोड़ों के दलाल विक्की व बग्गा ने बताया कि सुखचैन सिंह, बिदर सिंह पुत्र लक्खा सिंह निवासी झाड़ो के पास मारवाड़ी घोड़ा और फरमान सिंह संधू पुत्र जोरा सिंह निवासी अताला के पास एक नुकरा घोड़ा है। वे लोग उस घोड़े को बेचने के लिए तैयार हैं।

इसके बाद जब वह सुखचैन सिंह के घर गया तो उन्होंने मारवाड़ी घोड़ा कहकर एक घोडा दिखाया। वहीं पर फिर फरमान सिंह ने वीडियो के माध्यम से अपना घोड़ा नुकरा कहकर दिखाया और यह भी कहा कि उक्त घोड़ा बेताब का भाई व रौली वाली ब्लड लाईन से है। इन सब खूबियों की वजह से उनका सौदा 37 लाख 41 हजार रुपये में तय हो गया जिसका पैसा भी उन्हें दे दिया गया लेकिन जो घोड़े उनके पास भेजे गए वह उस नस्ल के नहीं थे।

Related News