नई दिल्ली॥ मध्यप्रदेश के विदिशा के लातारी गांव में दो लोगों द्वारा अपने दोस्त की पत्नी को ही हवस का शिकार बनाने का मामला सामनें आया है। बताया जा रहा है कि महिला के पति ने जब उनका विरोध किया, तो उसे भी मौत के घाट उतार दिया। हालांकि पति ने इस बारें में कभी सोचा भी नहीं होगा कि जिन दोनों को वह अपने घर में ला रहा है, वे ही उसकी पत्नी के साथ इतना घिनौना काम करेंगे।
हालांकि पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की खोज में जुट गई है। वहीं मामला मुरवास थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि लातारी गांव में बीती रात आरोपी सुनील कुशवाह और मनोज अहिरवार ने पीडि़त महिला के घर पर पति नर्मदा के साथ शराब पी थी। ये तीनों मिलकर पार्टी कर कर रहे थे। इस दौरान ही एक आरोपी सुनील ने महिला को घर के बाहर एक झोपड़ी में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने लगा।
जिसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा महिला ने बताया कि जब दुष्कर्म के बारे में उसके पति नर्मदा को पता चला, तो उसने इसका विरोध किया।
जिसके बाद तीनों के बीच हाथापाई होने लगी। इस दौरान दोनों आरोपियों ने मिलकर नर्मदा की गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। इसके बाद महिला ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसकी शिकायत के बाद मुरवास पुलिस ने दोनों आरोपी सुनील और मनोज के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश की, लेकिन अब तक उनका पता नहीं चल सका है। फिलहाल, पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।