खजूर कब्ज से लेकर, बेचैनी करे दूर, जाने चौंकाने वाले फायदे…

img

नई दिल्ली 12 सितंबर, यूपी किरण। खजूर का प्रयोग सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। मेडिकल साइंस के अनुसार खजूर एक अनोखा फल है। इसमें शरीर के लिए आवश्यक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये कई तरह के रोगों को दूर करने के काम आता है। जानिए इसके बारे में कुछ और रोचक तथ्य…

1- खजूर में पोटाशियम, कैलशियम, मैग्नीशियम और कॉपर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर की मौजूदगी शरीर के कोलेस्ट्रोल को खत्म कर कब्ज को दूर करती है।

2- खजूर के अंदर मौजूद टैनिन शरीर के जहरीले तत्वों को बाहर निकालने में मददगार साबित होता है। टैनिन बैक्टीरिया मारने की क्षमता रखता है। B- Carotene, Lutein, Zea-Xanthin जैसे रसायन के पाए जाने से खजूर आंखों की रोशनी के लिए बहुत कारगर है। ये तत्व एंटी ऑक्सीडेंट का भी निर्माण करते हैं।

3- खजूर में लोहा के होने से एनीमिया के मरीज के लिए लाभदायक साबित होता है।

4- खजूर में फाइबर पाया जाता है, जो आंतों को बैक्टीरिया से साफ करने के साथ पेट के कीड़े मारता है। इसके लिए खजूर को रात में भिगोकर सुबह पानी समेत खाना पेट के लिए रामबाण साबित होता है।

5- दुबले, पतले और कम वजन वाले लोगों के लिए भी खजूर का इस्तेमाल कारगर है।

6- अजवा खजूर सुबह 7 दाना खाली पेट खाने से बेचैनी, सिर दर्द, पेट, जिगर की बीमारी, घबराहट में फायदेमंद साबित होता है।

Related News