2 जनवरी से देश के इन इलाकों में होगी भीषण ठंड, बढ़ेगा शीतलहर का प्रकोप, 4 डिग्री तक गिर सकता है पारा

img

नई दिल्ली। इन दिनों भारत के अधिकांश हिस्सों में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। वहीं मौसम विभाग ने गुरुवार को चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों में उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम टेम्प्रेचर में 2-4 डिग्री सेल्सियस और पूर्वी भारत में 3.5 डिग्री तक गिर सकता है।

cold wave

मौसम विभाग के मुताबिक 3 जनवरी तक पंजाब के अलग-अलग इलाकों के साथ ही उत्तरी राजस्थान, हरियाणा जबकि चंडीगढ़ में 2 जनवरी तक भीषण शीतलहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पूर्वी भारत के इलाकों में रात से सुबह तक घने कोहरे भी छाया रह सकता है।

इसके साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में उत्तर प्रदेश के ऊपर था। वहीं एक अलग चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र राज्य के पूर्वी हिस्से और उससे सटे बिहार पर भी बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि एक ट्रफ रेखा भी चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से मध्य प्रदेश की तरफ चल रही है। इन सब प्रणालियों के असर से, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में हल्की बारिश भी हो सकती है।

इसके साथ ही बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम या फिर तेज बारिश भी हो सकती है। उत्तरी आंतरिक ओडिशा में भी भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ के 4 से 7 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की भी आशंका है। इसके साथ ही 1 से 3 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट वर्षा और बर्फबारी होने की भी आशंका जताया जा रही है।

Related News