ब्रिटेन में चाकूबाजी की घटना से मचा हड़कंप, एक ही शख्स ने कई लोगों को मारा चाकू  

img

नई दिल्ली:  ब्रिटेन में चाकूबाजी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे ब्रिटिश पुलिस के अनुसार बर्मिंघम में एक शख्स ने कई शख्स को चाकू मार दिए है। आपको बता दे ये घटना बर्मिंघम सिटी सेंटर में हुई है। वहीं ब्रिटिश पुलिस ने इसे बड़ी घटना करार दिया है। जानकारी के मुताबिक वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने कहा कि उन्हें स्थानीय समय के मुताबिक रात लगभग साढ़े 12 बजे चाकूबाजी की घटना की जानकारी मिली थी। और कुछ ही देर में दूसरे जगहों से भी पुलिस को ऐसी ही घटना  की कॉल आई। वहीं ब्रिटिश पुलिस ने यह भी कहा कि हमें कई लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है।लेकिन इस वक्त हम ये नहीं बता सकते हैं कि कितने लोग गंभीर हैं। जिसको लेकर पुलिस ने आपातकालीन सेवाओं को एक्टिवेट कर दिया है। और सुनिश्चित किया जा रहा है कि घायलों को सही चिकित्सा मिल पाए। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी भी ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है। कि आखिरकार घटनास्थल पर हुआ क्या है। जिससे हम लोगों को असली स्थिति पता चल सकें। पुलिस के मुताबिक इस हालत में कुछ भी कयास लगाना ठीक नहीं होगा.

Related News