छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा; 13 लोगों की दर्दनाक मौत, कर्मचारियों को ले जा रही थी बस

img

छत्तीसगढ़ के कुम्हारी बस दुर्घटना में अब तक 13 लोगों की जान जाने की खबर है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। बीती रात्रि कर्मचारियों से भरी बस 40 फीट गहरी मुरुम के खदान में गिर गई थी। इससे पहले 14 लोगों की मौत होने की जानकारी थी। दुर्घटना में 15 लोग घायल हुए हैं। इनमें 10 की स्थिति बुरी है।

कलेक्टर ने बताया कि बस ड्राइवर पर 3 धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। एक्सीडेंट के बाद आक्रोशित अन्य कर्मचारियों ने केडिया कंपनी में काम बंद कर दिया है। दुर्घटना पर राष्ट्रपति, पीएम व सीएम ने शोक जताया है। दुर्ग कलेक्टर ऋचा चौधरी शर्मा सवेरे कुम्हारी निरीक्षण के लिए पहुंचीं। जहां हादसा हुआ, वहां सड़क काफी संकरी है । बस में केडिया कंपनी के करीबन 40 लोग सवार थे जो कि लगभग शाम 8:00 बजे के बाद अपनी ड्यूटी बाद बस में चढ़कर घर वापस लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं। कंपनी ने मृतकों के स्वजनों को दस-दस लाख रुपये की सहायता के साथ ही परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की बात कही है। कंपनी घायलों के इलाज का सारा खर्च भी उठाएगी। इस हादसे में घायल 10 लोगों को रायपुर एम्स में एडमिट कराया गया है। इनमें 6 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं।

Related News