Ganesh Chaturthi 2021 : इन राशियों पर हमेशा मेहरबान रहते हैं गणपति बप्पा

img

गणेश चतुर्थी का पर्व हर साल भाद्रपद मास में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इसी दिन से गणेश महोत्सव का आरंभ भी होता है। गणेश चतुर्थी के पर्व को देश भर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। गणपति भगवान को सभी देवों में प्रथम माना जाता है। गणपति की कृपा से व्यक्ति का जीवन आनंद और सुख समृद्धि से भर जाता है। कुछ विशेष राशियों पर गणपति महराज की विशेष कृपा रहती है।

GANESH CHATURTHI

मेष राशि

  • ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि मेष राशि पर भगवान गणेश की विशेष कृपा रहती है।
  • इस राशि के लोग बुद्धिमान किस्म के होते हैं।
  • ये लोग हर कार्य में निपुण होते हैं।
  • भगवान गणेश की कृपा से इस राशि के लोग हर काम में सफलता हासिल करते हैं।
  • मेष राशि के जातकों को हर दिन भगवान गणेश की विधि- विधान से पूजा करनी चाहिए।
  • इन लोगों में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती है।

मिथुन राशि

  • ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक मिथुन राशि के जातकों पर भी भगवान गणेश मेहरबान रहते हैं।\
  • ये लोग दिमाग के काफी तेज होते हैं और शिक्षा के क्षेत्र में अधिक सफल होते हैं।
  • इन लोगों को हर दिन भगवान गणेश की विधिवत पूजा करनी चाहिए।
  • ये लोग पढ़ाई- लिखाई में भी काफी तेज होते हैं।
  • इन लोगों से किसी भी चीज में जीत पाना मुश्किल होता है।

मकर राशि

  • ज्योतिष कहते हैं कि भगवान गणेश मकर राशि के जातकों पर भी अपनी कृपा हमेशा बनाकर रखते हैं
  • ये लोग मेहनती स्वभाव के होते हैं।
  • इन लोगों पर आंख बंद कर भरोसा किया जा सकता है।
  • इन लोगों का दिमाग काफी तेज होता है ।
  • ये लोग पढ़ाई- लिखाई के क्षेत्र में काफी नाम कमाते हैं।
Related News