Ganesh Chaturthi 2022 : नोट कर लें गणेश चतुर्थी की डेट, पूजा- विधि और सामग्री

img

हिंदू पंचांग में बताया गया है कि हर वर्ष भाद्रपद मास में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2022) मनाई जाती है। इस पर्व को देश भर में धूमधाम से मनाया जाता है। इसी दिन से 10 दिनों तक चलने वाला गणेश महोत्सव आरंभ होता है। गणेश चतुर्थी के दिन लोग घरों में गणपति स्थापना करते हैं और दस दिन तक उनकी पूजा करते हैं और अनंत चतुर्दशी के लिए गणपति की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि भगवान गणेश सभी की मनोकामनाएं पूरी करते हैं और जीवन आनंदमय हो जाता है। आइए जानते हैं गणेश चतुर्थी डेट, पूजा- विधि, शुभ मुहूर्त, सामग्री की लिस्ट और मंत्र।

गणेश चतुर्थी डेट- 31 अगस्त, 2022

मुहूर्त

चतुर्थी तिथि प्रारम्भ – अगस्त 30, 2022 को 03:33 पी एम बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त – अगस्त 31, 2022 को 03:22 पी एम बजे
धनु, मकर, कुंभ , मिथुन और तुला राशि वाले रोजाना करें ये उपाय, शनि दशा से मिलेगी मुक्ति

पूजा- विधि

गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2022) के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें।
इसके बाद घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
फिर गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करते हैं।
अब गणपित भगवान का गंगा जल से अभिषेक करें।
संभव हो तो इस दिन व्रत भी रखें।
पूजा के समय भगवान गणेश को पुष्प अर्पित करें।
उन्हें दूर्वा घास अर्पित करें। कहते हैं कि दूर्वा घास चढ़ाने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं।
अब गणपति महराज को सिंदूर चढ़ाएं।
भगवान गणेश का ध्यान करें।
गणेश जी को भोग भी लगाएं। आप गणेश जी को मोदक या लड्डूओं का भोग भी लगा सकते हैं।
भगवान गणेश की आरती जरूर करें।

पूजा सामाग्री (Ganesh Chaturthi 2022)

भगवान गणेश की प्रतिमा, लाल कपड़ा, दूर्वा, जनेऊ, कलश, नारियल, पंचामृत, पंचमेवा, गंगाजल, रोली, मौली।

मंत्र जाप

पूजा के समय ऊं गं गणपतये नम: मंत्र का जाप करें। प्रसाद के रूप में मोदक और लड्डू वितरित करें।(Ganesh Chaturthi 2022)

Dussehra 2022: दशहरे पर क्यों की जाती है शास्त्रों की पूजा, जानें कैसे शुरू हुई थी ये परंपरा

Nag Panchami 2022 : नाग पंचमी पर गलती से भी न करें ये काम, इस विधि से करें पूजा

Related News