Ganesha Chaturthi 2021: कब है गणेश चतुर्थी, इस शुभ मुहूर्त में करें गणपति की स्थापना और विसर्जन

img

सनातन धर्म में गणेश चतुर्थी का विशेष महत्व है। इस पर्व का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दिन लोग अपने घर में गणपति की स्थापना करते हैं और उनकी विधिवत पूजा अर्चना करते हैं। 10 दिन तक चलने वाले इस पर्व में गणपति की खूब सेवा की जाती है। तरह-तरह के पकवानों से गणपति को भोग लगाया जाता है। पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है।

GANESH CHATURTHI

गणपति की आरती की जाती है। घर को लाइटों और दीपों से सजाया जाता है। इस समय पूरा वातावरण भक्तिमय रहता है। 10 दिन के बाद अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणेश का बैंड बाजे के साथ विसर्जन कर दिया जाता है लेकिन इन सब में एक चीज जो सबसे महत्वपूर्ण है वो है गणपति की स्थापना। मान्यता है कि अगर शुभ मुहूर्त में गणपति की स्थापना की जाये तो वह काफी फलदायी होता है। आइए जानते हैं मूर्ति स्थापित करने का शुभ मुहूर्त।

गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त

आने वाले 10 सितंबर दिन शुक्रवार को गणेश चतुर्थी पर्व है। इस दिन अगर आप शुभ मुहूर्त में ही गणपति की जाये तो ये आपके लिए बेहद शुभकारी होगी। इस दिन गणपति स्थापना का शुभ मुहर्त दोपहर 12:17 बजे से लेकर रात 10 बजे तक रहेगा। तो ऐसे में आप 10 सितंबर को 12 बजे के बाद कभी भी गणपति की स्थापना और पूजा कर सकते हैं। गणपति स्थापित के बाद पूरे विधि-विधान के साथ उनकी पूजा अर्चना करनी चाहिए।

मंत्र जाप

बता दें कि पूजा के समय ऊं गं गणपतये नम: मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। इससे लाभ होगा। वहीं, प्रसाद के रूप में मोदक और लड्डू वितरित करें। इस साल अन्नत चतुर्दशी 19 सितंबर को मनाई जाएगी। इस दिन गणपति को विदाई दी जाती है। इस साल चतुर्दशी तिथि 19 सितंबर से शुरू होकर 20 सितंबर तक रहेगी। इन दोनों दिन में गणेश विसर्जन किया जा सकता है। इसमें गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त ये हैं-

शुभ मुहूर्त

सुबह का मुहूर्त- 7:39 से लेकर दोपहर 12:14 तक
दिन का मुहूर्त- दोपहर 1:46 से लेकर 3:18 तक
शाम का मुहूर्त- शाम 6:21 से लेकर 10:46 तक
रात का मुहूर्त- रात 1:43 से लेकर 3:11 तक (20 सितंबर)
प्रातः काल मुहूर्त- सुबह 4:40 से लेकर 6:08 बजे तक (20 सितंबर)

Related News