प.बंगाल की नाबालिग लड़की को नौकरी का झांसा देकर दिल्ली में गैंगरेप, 2 अरेस्ट

img

नई दिल्ली ।। दिल्ली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पश्चिम बंगाल की लड़की को अच्छी नौकरी और सैलरी का झांसा देकर उसके साथ गैंगरेप किया गया था। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस के सहारे और सीसीटीवी की सहायता से लड़की के घर का पता लगाया साथ ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 9 सितम्बर को दिल्ली के मोती नगर थाना की पुलिस को पीसीआर कॉल मिली थी।

उसमें बताया गया कि एक लड़की मोती नगर के ईएसआई अस्पताल के पास बदहवास हालात में अकेली मिली है। पुलिस मौके पर पहुंची और शुरुआती पूछताछ में पता चला कि लड़की दिल्ली शहर में नई है इसलिए दिल्ली में जहां वो रहती है वहां का ठीक से पता नहीं बता पा रही थी। पुलिस ने लड़की की काउंसलिंग करवाई।

पढ़िए-महिला के साथ गैंगरेप कर खींच ली अश्लील तस्वीरें, ब्लैकमेल करने पर…

पुलिस की पूछताछ में लड़की ने बताया कि उसकी उम्र 16 साल है और वो पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। लड़की नौकरी के सिलसिले में 3 महीने पहले ही दूर के रिश्तेदार के साथ दिल्ली आई थी और दिल्ली में मेड का काम कर रही थी। 9 सितम्बर को उसे कुछ सामान लाने के लिए कहा गया था इसलिए वो घर से बाहर निकली थी।

पुलिस के अनुसार, इसी दौरान वो पास के एक पार्क में कुछ देर के लिए गई जहां 2 लड़के अंकित चौधरी और रवि लड़की से मिले। दोनों आरोपी लड़के लड़की से बात करते-करते थोड़े फ्रेंडली हुए। उसके बाद उसे दिल्ली में अच्छी नौकरी और सैलरी का झांसा दिया फिर उसे ईएसआई अस्पताल के पीछे एक सुनसान जगह ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया।

इस पूरे केस की शुरुआती जांच में पुलिस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, क्योंकि लड़की दिल्ली में नई थी। लिहाजा जहां वो काम करती थी उसका पता भी सही-सही नहीं बता पा रही थी। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस के सहारे और सीसीटीवी की मदद से ना सिर्फ लड़की के आने-जाने का रूट पता किया बल्कि आरोपियों तक भी पहुंची।

फोटोः प्रतीकात्मक

Related News