17 वर्षीय लड़की के साथ दो महीने तक करते रहे गैंगरेप, फिर मां के साथ मिलकर पीड़िता को जिंदा जला

img

नयी दिल्ली/अगरतला। 17 वर्षीय लड़की के साथ पहले प्रेमी और उसके दोस्त दो महीने तक गैंगेरप करते किया, फिर मां के साथ मिलकर प्रेमी पीड़िता को जिंदा जला दिया। जिसके चलतें घटना के तुरन्त बाद पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गयी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आग की वजह से लड़की 90 फीसद जल चुकी थी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना त्रिपुरा प्रदेश में हुई है। जिस जगह लड़की को जलाया गया वह साउथ त्रिपुरा का शांतिरबाजार इलाका है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि लड़की को पिछले दो महीने से बंधक बनाकर पैसों की मांग की जा रही थी। लड़की की मौत की खबर मिलते ही लोग जीबी पंत अस्पताल के बाहर इकट्ठा हुए और आरोपी युवक और उसकी मां पर हमला कर दिया।

लड़की के परिवारवालों का आरोप है कि मुख्य आरोपी अजय रुद्रपाल ने उनकी बेटी को छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की थी लेकिन वे महज 17 हजार रुपये ही इकट्ठा कर पाए थे। इस बात से गुस्साए अजय ने लड़की को आग के हवाले कर दिया। एसपी (साउथ त्रिपुरा) जल सिंह मीणा ने मीडिया को बताया कि इस घटना के बाद मुख्य अभियुक्त अजय को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक लड़की युवक से सोशल मीडिया के जरिए मिली थी। दिवाली के समय आरोपी युवक लड़की के घर पहुंचा और उससे शादी करने का प्रस्ताव रख दिया। आरोप है कि इसके बाद अभियुक्त ने उसे जबरन बंधक बना लिया और 50 हजार रुपए की मांग करने लगा। इस दौरान आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर लड़की का कई बार गैंगरेप किया। पीड़िता की मां का कहना है कि जैसे ही लड़की गायब हुई थी उन्होंने इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।

Related News