Garlic Tea Benefits: ऐसे करें लहसुन की चाय का सेवन, मिलेंगे 7 चौंकाने वाले फायदे

img

भारत में बहुत ही कम लोग है जिन्हे लहसुन की चाय के बारे में पता है लेकिन अगर आप इसके फायदों के बारे में जान जाएंगे तो रोजाना सुबह इसका सेवन जरूर करने लगेंगे। लहसुन की चाय को घर पर ही बड़ी आसानी से तैयार किया जा सकता है। अब तक आपने अदरक या फिर दूसरी तरह की चाय पी होगी लेकिन आज हम आपको लहसुन की चाय से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे। लहसुन की चाय ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होती है। इसके साथ ही इसके और भी कई फायदे हैं, जिन्हें आप शायद नहीं जानते होंगे।

Garlic Tea Benefits

दरअसल लहसुन में जीवाणुरोधी और एंटीवायरल के गुण भरपूर मात्रा में होते हैं। आप चाहें तो लहसुन की चाय में थोड़ा अदरक और दालचीनी भी मिला सकते हैं।

  • लहसुन की चाय शुगर मरीजों के लिए बेहद लाभदायक होती है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कम होता है और मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है।
  • लहसुन की चाय पीने से शरीर के अंदर मौजूद गंदगी दूर होती है।
  • लहसुन की चाय से आप अपना वजन नियंत्रित कर स।कते हैं ये चाय आपके शरीर में मौजूद वसा को घोलने का काम करती है। लहसुन की चाय में चयापचय बढ़ाने वाले गुण पाए जाते हैं, जो वजन घटाने में मददगार होते हैं।
  •  लहसुन की चाय दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद होती हैं। इसका सेवन करने से रक्त परिसंचरण सुधरता है। इसके साथ ही ये खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करती है जिससे दिल के रोगों से बचाव होता है
  • लहसुन की चाय सांसों से जुड़ी बीमारियों से भी बचाती है। इसका सेवन सर्दियों में बुखार खांसी को ठीक करने के लिए भी किया जाता है।
  • लहसुन की चाय एक शक्तिशाली एंटीबायोटिक ड्रिंक है जो शरीर के इम्यून सिस्टम को सुधारती है।
  • लहसुन की चाय शरीर से सूजन को भी कंट्रोल करती है।

कैसे बनाएं लहसुन की चाय?

अब हम आपको लहसुन की चाय बनाने की सही विधि बताएंगे। इसके लिए सबसे पहले एक बर्तन लेना होगा। अब इस बर्तन में एक कप पानी उबाले। थोड़ी देर बाद इसमें थोड़ा सा लहसुन को कूटकर डाल दें। इसके साथ ही एक चम्मच काली मिर्च डाल दें और फिर पांच मिनट उबलने दें। अब गैस बंद कर दें और चाय को किसी बर्तन में छान लें। लहसुन की चाय तैयार है।

Related News