Garlic Tea है सेहत के लिए बेहद लाभदायक, रोजाना पीने से मिलेंगे ये गजब के फायदे

img

Garlic Tea आमतौर पर लहसुन, शहद, अदरक और नींबू के मिश्रण से तैयार की जाती है। इसे पीने के कई जबरस्दत फायदे होते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो कफ और फ्लू जैसी बीमारियों के लिए गार्लिक टी रामबाण इलाज है। वहीं हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी ये बेहद फायदेमंद होती है।

Garlic Tea

डाइजेशन के लिए लाभदायक

वैसे तो Garlic Tea को कुछ लोग गर्म पीना पसंद करते हैं वहीं कुछ लोग इसे ठंडा करके पीते हैं। अगर आपको भी कब्ज की समस्या है तो इसे पीने से काफी लाभ मिलेगा। गार्लिक टी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मददगार होती है। साथ ही कई तरह के कैंसर के खतरे को भी दूर करती है।

हृदय रोगों से बचाव लहुसन के सेवन से हृदय रोगों का खतरा कम होता है। ये हाई ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करता है। लहसुन में एंटी इंफ्लामेट्री और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते है। इसमें Allicin कम्पाउंड होता हो जिससे कई तरह की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

शुगर लेवल नियंत्रित रहता है

गार्लिक टी में नींबू का प्रयोग किया जाता है और नीबू में विटामिन सी काफी मात्रा में होता है। इसमें फायदेमंद प्लांट कम्पाउंड्स जैसे Flavonoids और Monoterpenoid D-limonene होते हैं। नींबू का रस हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। वहीं काबोहाइड्रेट की मात्रा लेने बाद ये शुगर लेवल को अचानक बढ़ने से रोकता है।

Garlic Tea बनाने का तरीका

  • लहसुन की तीन कलियां
  • 3 कप पानी
  • आधा कप नींबू का रस
  • दो चम्मच शहद
  • सबसे पहले लहसुन को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें

अब एक बर्तन में पानी गर्म करें और इसमें कटे हुए लहसुन को डालकर 15 से 20 मिनट तक उबालें। इसके बाद इसे एक कप में छान लें। लहसुन के टुकड़ों को चाय के साथ भी रहने दे सकते हैं। अब चाय में नींबू का रस और शहद मिलाएं। इसमें आप फ्रेश अदरक या अदरक का पाउडर भी मिला सकते हैं।

इन बातों का रखें ख्याल

Garlic Tea का सेवन करते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसमें शहद की मात्रा बहुत अधिक नहीं होनी चाहिए। इससे शुगर इनटेक बढ़ सकता है। वहीं नींबू का रस भी अधिक न मिलाएं नहीं तो दातों को दिक्कत हो सकती है। Garlic Tea पीने के बाद मुंह जरूर धो लेंनहीं तो दांत खराब हो जायेंगे।

Related News