गरुण पुराण : ये पांच काम करने वाला व्यक्ति जीवन भर रहता है परेशान

img

आज हम आपको गरुण पुराण में लिखी हुईं कुछ बातों के बारे में बताएंगे। दरअसल गरुण पुराण में कहा गया है कि व्यक्ति की कुछ गलतियां सौभाग्य को दुर्भाग्य में बदल देती हैं। जिसके कारण मनुष्य हमेशा परेशान रहता है। तो आइये जानते हैं उन बातों के बारे में…

Garun Purana

धन पर घमंड करने वाला

गरुड़ पुराण के अनुसार, इंसान को कभी भी पैसों पर घमंड नहीं करना चाहिए। अंहकार के कारण व्यक्ति की बौद्धिक क्षमता कम होती जाती है। जिसके कारण वह दूसरों का अपमान करने लगता हैं। किसी भी व्यक्ति को नीचा दिखाना या अपमानित करना गरुण पुराण में पाप बताया गया है। धन पर घमंड करने वालों से मां लक्ष्मी रुठ जाती हैं और ऐसे लोगों का धन नष्ट होने लगता है।

लालच की भावना

गरुड़ पुराण के अनुसार, दूसरों के धन को लेकर लालच करने वाले व्यक्ति कभी खुशहाल जीवन नहीं बिताते हैं। धन का लालच करना और दूसरों के धन को प्राप्त करने का प्रयास करना व्यक्ति को इस जन्म के साथ अगले जन्म तक संतुष्ट नहीं कर पाता है।

दूसरों को अपमानित करना

गरुड़ पुराण के अनुसार, किसी भी व्यक्ति को नीचा दिखाना या अपमानित करना सबसे बड़ा पाप होता है। निंदा करते समय बहुत व्यक्ति खुश होते हैं लेकिन वास्तव में वह अपना समय बर्बाद कर देते हैं। दूसरों को नीचा दिखाने वाले व्यक्ति कभी खुश नहीं रह पाते हैं।

गंदे वस्त्र धारण करना

गरुड़ पुराण के अनुसार, व्यक्ति को हमेशा साफ-स्वच्छ कपड़े पहनने चाहिए। मैले या गंदे कपड़े पहनने वालों पर मां लक्ष्मी कभी अपना आशीर्वाद नहीं बरसाती हैं। गंदे कपड़ों को दरिद्रता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए व्यक्ति को हमेशा साफ-सफाई से रहना और स्वच्छ वस्त्र धारण करने चाहिए।

रात को दही का सेवन

गरुड़ पुराण के अनुसार, व्यक्ति को कभी भी रात में दही का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे सेहत गिरती है और व्यक्ति को शारीरिक कष्ट उठाना पड़ता है।

Related News