हो जाएं तैयार- उत्तर प्रदेश में जल्द होगी होमगार्ड की भर्ती, लगभग 30 हजार खाली, जानें योग्यता के बारे में

img

उत्तर प्रदेश में बहुत टाइम से होमगार्ड की भर्ती नहीं हुई है। ऐसा बताया जा रहा है कि, आने वाले कुछ वक्त में उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग, होमगार्ड की नियुक्ति करेगा।

home Guard

अटकलों के मुताबिक राज्य में लगभग 30 हजार खाली पद हैं। पर अभी तक भर्ती कर कोई भी आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई है। होमगार्ड की नियुक्ति के लिए जरूरी योग्यता क्या होती है, और नियुक्ति कैसे होती है, इस बारे में जानें?

मौजूदा समय में यूपी होमगार्ड विभाग में कुल स्वीकृत पदों की संख्या 1,18,348 है। जिनमें से लगभग 86 हजार पदों पर ही होमगार्ड जवान कार्यरत हैं। सलाना लगभग 3 से 4 हजार जवान रिटायर हो जाते हैं। ऐसे में मौजूदा समय में विभाग में कुल खाली पदों की संख्या 30 हजार के करीब है। जिसमें निरंतर इजाफा भी हो रहा है। तो वहीं ताजी सूचनाओं के लिए विभाग की ऑफीशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

होमगार्ड की भर्ती के लिए आवश्यक योग्यता क्या होती है, और भर्ती कैसे होती है, इस बारे में जानें?

  • आयु सीमा:- यूपी होमगार्ड भर्ती में न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी अनिवार्य है।
  • शैक्षिक योग्यता :- न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास।

शारीरिक मापदंड :-

  • लंबाई- सामान्य वर्ग- 167.7 सेंमी, एससी/एसटी- 162.6 सेंमी
  • सीना बिना फुलाए- सामान्य वर्ग- 78.8 सेमी, एससी/एसटी- 76.5 सेमी
  • सीना फुलाने के बाद- सामान्य वर्ग- 83.8 सेमी, एससी/एसटी- 81.5 सेमी
  • चयन प्रक्रिया- योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऑफलाइन परीक्षा के आधार होने की संभावना।
  • होमगार्ड का वेतन :- उत्तर प्रदेश में होमगार्ड जवान को मानदेय के रूप में 500 रुपए रोजाना मिलता है। इस अनुसार कम से कम 15 हजार रुपए महीने का वेतन मिलेगा।
Related News