रोजाना सुबह उठकर करें ये चार काम, हमेशा के लिए घर में विराजमान हो जाएंगी मां लक्ष्मी

img

हिंदू धर्म शास्त्रों में देवी माता लक्ष्मी को धन और सौभाग्य की देवी कहा गया है। कहते हैं जिस घर में मां लक्ष्मी का वास होता है, वहां धन वैभव का भंडार होता है। मान्यता है कि जिस व्यक्ति पर देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, वह धनवान बन जाता है। वहीं, जिस व्यक्ति से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं वह कितनी भी कोशिश कर ले उसके पास धन कभी नहीं आ पाता इसलिए लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए तमाम तरह के उपाय करता है क्योंकि मां की कृपा से व्यक्ति को अन्न, धन और वस्त्र की कभी कमी नहीं होती। लक्ष्मी की पूजा करने वाले व्यक्ति के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। अगर आप भी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चहते हैं तो सुबह उठकर बस ये कुछ काम कर लें। मां लक्ष्मी सदैव के लिए आपके घर में विराजमान हो जाएंगी।

Maa Lakshmi

तुलसी की पत्तियों का पानी छिड़कें

घर के मुखिया या बड़े लोगों को हर दिन सुबह उठकर स्नान आदि के बाद तांबे के लोटे से तुलसी को जल देना चाहिए। उसके बाद तुलसी के कुछ पत्तों को लोटे में डालकर पूजा पूजा करनी चाहिए। अब इस जल को घर के सभी कोनों में और मुख्य द्वार पर छिड़क दें। इससे घर की निगेटिव एनर्जी दूर होगी और सुख-समृद्धि का वास होगा।

इन मंत्रों के साथ तुलसी को अर्पित करें जल

पूजा करने के बाद तुलसी को जल का अर्घ्य देते समय हमेशा भगवान विष्णु के ‘ऊं नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति के ऊपर उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है।

दरवाजे पर जलाएं दीपक

प्रतिदिन सुबह घर की साफ-सफाई करके स्नान आदि करें। इसके बाद पूजा करके दरवाजे पर दीपक जलाएं। कहते है कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

सुबह उठकर माता-पिता के पैर छुए

हर मानव और देवी–देवताओं के लिए माता-पिता का स्थान सबसे ऊँचा होता है। प्रतिदिन सुबह सोकर उठने के बाद माता –पिता के पैर छुएं। ऐसा करने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है और शांति वातावरण बना रहता है। इससे आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

Related News