जिराफ़ झुंड देखने नाइज़र जंगल गए वन्यजीव प्रेमियों को आतंकवादियों ने गोलियों से भूना

img

लॉस एंजेल्स। फ़्रांस के छह वन्यजीव प्रेमी पश्चिमी अफ़्रीका के नाइज़र वन्यजीव विहार में जिराफ़ झुंड देखने गए थे, लेकिन आतंकवादियों के शिकार हो गए। इन छह फ़्रेंच वन्यजीव प्रेमियों के साथ वाहन चालक और गाइड सभी आठों लोग मारे गए। तिलाबेरी क्षेत्र के गवर्नर तिदजनी इब्राहिम ने ने मीडिया को बताया है कि बंदूक़धारी मोटरसाइकिल पर सवार हो कर आए थे और उन्होंने इन सभी फ़्रेंच वन्यजीव प्रेमियों को गोलियों से भून दिया और वाहन को जला दिया।

wild lovers nijiriya

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटना के समय ये सभी सुपरिचित ‘कौरे क्षेत्र’ पश्चमी अफ़्रीका में भ्रमण कर रहे थे। यह घटना स्थानीय समय के अनुसार क़रीब साढ़े ग्यारह बजे हुई। ये वन्यजीव प्रेमी एक अन्तर्राष्ट्रीय एड ग्रुप में काम करते थे। नाइज़र पहले फ़्रांसीसी उपनिवेश होता था।

फ़्रांस के राष्ट्रपति एमेनुएल मैक्रो ने नाइज़र के राष्ट्रपति महामादो से बातचीत की। मृतकों के शव एक सड़क के किनारे पड़े मिले हैं। इस घटना में किस आतंकवादी गुट का हाथ था, पता नहीं चला है। उस इलाक़े में बोको हरम, अल क़ायदा और इस्लामिक स्टेट ग्रुप सक्रिय बताए जाते हैं।

Related News