मॉल में शॉपिंग कर चेंजिंग रूम में कपड़े बदल रही थी लड़की, कर्मचारी ने किया ये गंदा काम

img

राजस्थान॥ पिंक स्क्वायर मॉल में शॉपिंग करने गई एक लड़की की चेंजिंग रूम में मोबाइल फोन से तस्वीरें खींचने का मामला सामने आया है। इस बात का पता चलने पर लड़की के साथ मौजूद भाई व मां ने ऐतराज जताया तो शोरुम संचालक ने उन्हें ही चेतावनी दी।

rape

घटना आदर्श नगर थाने तक पहुंची। तब लड़की के भाई की रिपोर्ट पर छेड़छाड़ और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को अरेस्ट कर लिया। पुलिस के अनुसार अरेस्ट आरोपी अनिल मीणा है। वह जमवारामगढ़, जयपुर ग्रामीण में रहता है और आदर्श नगर स्थित पिंक स्क्वायर मॉल में एक गारमेंट्स शोरुम पर कर्मचारी है।

पुलिस के मुताबिक आगरा रोड पर खानिया बंधा की रहने वाली लड़की अपने भाई और मां के साथ मंगलवार दोपहर लमसम तीन बजे एक शोरुम पर ड्रेस की खरीददारी करने गई थी।

ये है पूरी घटना

परिवादीया लड़की के अनुसार वो कुछ कपड़े पसंद कर चेंजिंग रुम में कपड़े बदलने गई थी। तभी शोरुम में उपस्थित कर्मचारी अनिल मीणा ने अपने मोबाइल फोन से लड़की की चोरी छिपे आपत्तिजनक फोटो खींच ली। इस बीच लड़की को अचानक मोबाइल नजर आया। तब उसे इसका पता चला। तब उसने बाहर आकर अपने भाई और मां से बताया।

पीड़िता ने इल्जाम लगाया कि उन्होंने शोरूम संचालक को बताया तो उन्हें ही जान से मारने की धमकियां दी। इसके बाद पीड़ित परिवार आदर्श नगर थाने पहुंचा। आरोपी अनिल मीणा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। इस पर पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया।

 

Related News