पटरी किनारे फटे कपड़ों में मिली लड़की: सिर और बदन पर चोट के निशान, होश आने पर बोली- पापा, भैया बचाओ

img

कौशांबी॥ यूपी के कौशांबी से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। दरअसल, कोखराज थाना क्षेत्र के जीवनगंज रेलवे पटरी के किनारे लड़की बेसुध स्थिति में मिली। उसके कपड़े आधे फटे-नुचे हुए हैं।

woman

आसपास के लोगों ने अनहोनी की आशंका में पुलिस को जानकारी दी। मौके पर जांच की तो लड़की की सांसें चलती मिली। पुलिस ने उसे हॉस्पिटल पहुंचाया। होश में आने पर लड़की केवल पापा भैया बचाओ की रट लगाए हुए है। बेहोशी की स्थिति में उसका बदन कांप रहा था।

पीड़िता के सिर और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। चरवा थाना क्षेत्र के पन्नोई गांव निवासी बीस वर्षीय लड़की रविवार को अपने घर से अचानक गायब हो गई थी। परिजन उसकी खोजबीन में लगे थे।

चरवा पुलिस को पीड़ित परिवार ने गुमशुदगी की खबर दी गई थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। डॉक्टरों का कहना है कि युवती अभी सदमे में कवर होने में थोड़ा वक्त लगेगा।

Related News