Girl Stunt Video: देशी गर्ल ने सड़क पर दौड़ते-दौड़ते अचानक कर दिया गजब का स्टंट, देखते ही चौंक गए लोग

img

इन दिनों लोगों पर बॉडी स्टंट का भूत सवार रहता है। यही वजह है सोशल मीडिया पर स्टंट के वीडियोज भी जमकर शेयर होते है और इन्हें देखा भी खूब जाता है। अब स्टंट करने वालों की संख्या में भी तेजी से इजाफा होने लगा है। इनमें से कई वीडियो ऐसे भी होते हैं जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की सड़क पर दौड़ते-दौड़ते अचानक बैक फ्लिप मार देती है। लड़की को ऐसा करता देख आसपास मौजूद लोग चौंक जाते हैं।

Girl Stunt Video

वायरल हो रही इस वीडियो क्लिप में आप देख सकते हैं कि येलो टॉप और ब्लू ट्रैक पेंट पहने एक लड़की सड़क पर दौड़ते हुए कही से आ रही है तभी अचानक वो हवा में उछल कर फ्लिप मारकर सीधी खड़ी हो जाती है। लड़की को ऐसा करता देख आसपास से गुजर रहे लोग दंग रह जाते हैं। इस वीडियो में दिख स्टंट कर रही लड़की का नाम साक्षी है और वह अक्सर अपने स्टंट वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi Gupta (@sakshi5692)

इस वीडियो को भी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। वीडियो को अभी तक काफी व्यूज मिल चुके हैं। वहीं पांच लाख से अधिक लोगों ने इसे लाइक भी किया है। काफी यूजर्स वीडियो पर कमेंट कर साक्षी की तारीफ कर रहे हैं।

Related News