लड़कों में ये खूबी ढूंढती हैं लड़कियां, आप भी Develop कर लें Quality, कभी नहीं होंगे Reject

img

अगर आप किसी से दोस्ती करना चाहते हैं तो सबसे पहले ये जाना लें कि वह किस तरह के इंसान को पसंद करता है। वहीं अगर आप लड़कियों की बात करें तो उनके दिल की बात जानना हर किसी के बस में नहीं होता है क्योंकि अधिकतर लड़कियां सबके सामने अपने दिल की बात नहीं करती हैं।

GIRLS

वे अपनी पसंद न पसंद के बारे में भी हर किसी से बात नहीं करती हैं लेकिन अगर आप उनसे दोस्ती करना चाहते हैं या फिर उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बनना चाहते है तो सबसे पहले आपको उनके दिल की कुछ बातों को जानना बेहद जरूरी हो जाता है।

इसके लिए आपको लड़कियों के कुछ ऐसे सीक्रेट्स जानने होंगे जिन्हें वे बहुत ही कम लोगों से शेयर करती हैं। अगर आप उनकी कुछ बातें समझ लेते हैं तो वे आपके साथ कंफर्टेबल रहेंगी और आप दोनों दोस्ती या किसी दूसरे रिलेशनशिप के बेहतर ढंग से निभा सकेंगे।

ऐसे लड़के आते होते हैं पसंद

लड़कियों को आमतौर पर आंखों में आंख डालकर बात करने वाले लड़के पसंद आते हैं। इसकी वजह ये है कि आंखों में देखकर बात करने वाले लड़के अधिक कॉन्फिडेंट लगते हैं लेकिन अगर कोई लड़का इधर-उधर देखकर या फिर आंख नीचे करके किसी से बात करता है तो लड़कियां ऐसे लड़कों को बिलकुल भी नहीं पसंद करती हैं।

जजमेंटल लड़कों से रहती हैं दूर

लड़कों को इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि लड़कियों को जजमेंटल टाइप लड़के बिल्कुल भी पसंद नहीं आते हैं। बहुत से लड़के कई बार लड़कियों को किसी न किसी बात पर जज करने लगते हैं। लड़कियां ऐसे लड़कों से दूर रहती हैं। अगर आप भी इस तरह की सोच रखते हैं बदल दीजिये क्योंकि लड़की इस तरह की सोच रखने वाले लड़कों को पसंद नहीं करती हैं।

सरप्राइज पसंद होता है

लड़कियों को सरप्राइज बेहद पसंद होता है। हालांकि वे कभी भी इस बात को जाहिर नहीं करती है।इसलिए किसी भी रिलेशन में लड़कियों को सरप्राइज देने वाले लड़के पसंद आते हैं। अगर आप भी किसी लड़की के साथ अपने रिलेशन को बेहतर करना चाहते हैं तो समय-समय पर उन्हें छोटे- मोटे सरप्राइज दे सकते हैं।

भाते हैं हंसी-मजाक करने वाले लड़के

लड़कियां अक्सर ऐसे लोगों से दोस्ती या रिलेशन रखना पसंद करती हैं जो खुशमिजाज टाइप के होते हैं। अगर कोई लड़का हमेशा दुखी रहता है या फिर निगेटिव थिकिंग रखता है तो लड़कियां उससे दूर ही रहना पसंद करती हैं। अगर आप भी लड़कियों के सामने हमेशा अपनी परेशानियां ही जाहिर करते रहते हैं तो आपको अपनी ये आदत बदल देनी चाहिए और अपने नेचर में थोड़ा हंसी-मजाक लाना चाहिए क्योंकि किसी भी समस्या का ढिंढोरा पीटकर नहीं। बल्कि उसका सही हल निकालकर उससे निपटा जा सकता है।

पसंद आते हैं रिस्पेक्ट देने वाले लड़के

लड़कियों को सम्मान देने वाले लड़के बेहद पसंद होते हैं। हालांकि इस बात का जिक्र लड़कियां कभी भी नहीं करतीं है वे सबसे पहले लड़कों में यही ऑब्जर्व करती हैं। ऐसे में हमेशा हर लड़की या महिला से रिस्पेक्ट से बात करें।

Related News