Global Wealth Report 2022: अमीरों के घर ‘रुपयों की बारिश’, अति-धनवानों की संख्या में भारी बढ़ोतरी

img

Global Wealth Report 2022:ग्लोबल वेल्थ रिपोर्ट 2022 में कहा गया है कि UHNWIs को पिछले साल फाइनेंशियल एसेट्स के मूल्य में वृद्धि से लाभ हुआ। UHNWIs की वैश्विक आबादी 46,000 की वृद्धि के साथ 218,200 के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई है

अल्ट्रा-हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल्स (UHNWIs) की वैश्विक आबादी 46,000 की वृद्धि के साथ 218,200 के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई है। ग्लोबल वेल्थ रिपोर्ट 2022 में कहा गया है कि UHNWIs को पिछले साल फाइनेंशियल एसेट्स के मूल्य में वृद्धि से लाभ हुआ। ये वृद्धि इस सदी में किसी भी अन्य वर्ष में दर्ज की गई वृद्धि से दोगुने से भी अधिक है।

अति-धनवान लोगों में से अधिकांश अमेरिका में रहते हैं

क्रेडिट सुइस के अनुसार, अब वैश्विक स्तर पर 218,200 लोग हैं, जिनकी संपत्ति 50 मिलियन डॉलर या 4.06 अरब रुपये से अधिक है। दुनिया के अति-धनवान लोगों में से अधिकांश (53%) अमेरिका में रहते हैं। क्रेडिट सुइस ग्लोबल वेल्थ रिपोर्ट के नए डेटा से पता चलता है कि पिछले साल ‘रुपयों की बारिश’ हुई थी।

भारत में 500 मिलियन डॉलर से अधिक की संपत्ति वाले केवल 210 लोग

बता दें अधिकांश अति-अमीर व्यक्ति पहले से ही संयुक्त राज्य अमेरिका में रहते हैं, लेकिन 2021 में अमेरिका इस विशेष अति-धनवान श्रेणी में 30,470 लोगों की आश्चर्यजनक वृद्धि देखी गई।अगर भारत की बात करें तो 3024 लोगों के पास 50 से 100 मिलियन डॉलर तक की दौलत है। वहीं, 100 मिलियन से 500 मिलियन डॉलर तक की संपत्ति वाले रईसों की संख्या 1750 है। और 500 मिलियन डॉलर से अधिक की संपत्ति वाले केवल 210 लोग हैं। एक मिलियन डॉलर 8.13 करोड़ से अधिक होता है।

 

यह भी पढ़ें-Aaj Ka Rashifal : मीन समेत इन राशियों के लिए लोग बहुत बचकर पार करें समय, ये लोग करें सफेद वस्तु का दान

OMG: इस गांव में जाने वाला कभी नहीं आता वापस, मुर्दों का शहर भी कहते हैं लोग इसे

Navratri में अगर करेंगे ये गलतियां तो नाराज हो जाएंगी मां, मिलेगी असफलता और होगा नुकसान

Related News