Gmail और Outlook को इस लिंक पर लिंक करते ही लग जाएगा बड़ा चूना! हो जाएं अलर्ट, नहीं तो…

img

हर कोई आम तौर Gmail और Outlook जैसे पॉप्युलर ईमेल सर्विस का इस्तेमाल ज़रूर करता है, लेकिन अब इन सेवाओं का प्रयोग करने वाले यूजर्स को सावधान होने की जरूरत है। यूजर्स के लिए चेतावनी जारी की गई जिसके मुताबिक, जालसाज ईमेल के जरिए खतरनाक लिंक्स भेज रहे हैं। अगर आप ईमेल के झांसे में आ जाते हैं तो आपको ना सिर्फ अपनी पर्सनल जानकारी, बल्कि पैसों से भी हाथ धोना पड़ सकता है।

hackers

वहीँ हैरान करने वाली बात यह है कि यह खतरनाक ईमेल आपको दिखने में एक ऑफिशियल मेल जैसा लगेगा। बता दें कि रिपोर्ट के मुताबिक, Gmail और Outlook यूजर्स को लालच देकर शिकार बनाया जा रहा है। हैकर्स ईमेल में गिफ्ट कार्ड होने का दावा करते हैं। इसमें कहा जाता है कि गिफ्ट कार्ड क्लेम करने के लिए यूजर्स को एक सर्वे में हिस्सा लेना होगा।

आपको बता दें कि लिंक पर क्लिक करने वाले यूजर्स को एक वेबसाइट पर ले जाया जाएगा। दुर्भाग्य से, सर्वे में हिस्सा लेने के बाद भी आपको किसी तरह का गिफ्ट कार्ड नहीं मिलने वाला। लिंक पर क्लिक करने या सर्वे में हिस्सा लेने से आपको पर्सनल जानकारी चोरी होने का खतरा रहेगा। अगर आपको पास भी कोई गिफ्ट कार्ड या इनाम जीतने का मेल आता है, तो आपको सावधान होने की जरूरत है।
ईमेल असली है या नकली, यह पहचानने के हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं। इस तरह के मेल अक्सर आपको किसी लिंक पर क्लिक करने के लिए कहते हैं। कई बार मेल में बड़ी धनराशि का जिक्र किया जाता है, जबकि आपने ऐसे किसी भी ड्रॉ में हिस्सा नहीं लिया होता। इसके अलावा, अक्सर जालसाज मेल लिखते समय स्पेलिंग और ग्रामर की भी गलतियां करते हैं।

बचना है, तो अपनाएं यह तरीका

1. यूजर्स को ध्यान रखना होगा कि वह किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।

2. अनजान मेल में दी गई कोई भी अटैचमेंट ना खोलें।

3. अज्ञात वेबसाइटों पर उनकी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज न करें।

4. ईमेल और पासवर्ड दर्ज न करें, खासकर अगर यह किसी सर्वे का हिस्सा है।

Related News